Team India create 5 records with win over Namibia

Team India ने Namibia पर 93 रन की जीत के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

Team India win over Namibia: टी20 विश्व कप मैच में 12 फरवरी 2026 को भारत बनाम नामीबिया का मुकाबला हुआ। टीम इंडिया ने इस मैच को 5 बडे रिकॉर्ड बनाते हुए 93 रनो से जीत लिया।

Team India vs Namibia

T20 World Cup 2026 के मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर कड़ी शिकस्त दी है। यह रनों के हिसाब से टी20 विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत बनाम नामीबिया मैच 12 फरवरी 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इससे पहले भारत सबसे बड़ा रनों से जीत का रिकॉर्ड 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रनों से था।

भारत बनाम नामीबिया मैच का सारांश

  • नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
  • भारत ने नामीबिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।
  • बड़े लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी Namibia Team 18.2 ओवर में 116 रन बनाकर आल आउट हो गई।
  • परिणाम : भारत ने 93 रनों से जीत दर्ज की। यह भारत टी20 विश्व कप में लगातार दसवीं जीत है। इस सीजन में दूसरी जीत है।

Team India की बल्लेबाजी

ईशान किशन में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 61 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े। ईशान किशन ने 20 गेंदों ही अर्धशतक पूरा कर लिया। यह पॉवरप्ले में उनका तूफानी प्रदर्शन था।

  • पॉवरप्ले में भारत ने 86/1 बनाए। जो टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ पॉवरप्ले स्कोर है।
  • भारतीय टीम ने 100 रन सिर्फ 6.5 ओवर में पुरे किए। जो T20 World Cup के इतिहास में सबसे तेज टीम सेंचुरी है।
  • हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों पर 52 रन बनाकर टीम के मध्यम क्रम को मजबूती दी।
  • तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया।
  • शिवम दुबे ने 23 का स्कोर बनाया।
Namibia Team की बल्लेबाजी और भारत की गेंदबाजी

भारत द्वारा दिए गए 210 रन के लक्ष्य को भेदने मैदान में उत्तरी Namibia Team की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनर्स और हार्दिक पांड्या नामीबियाई बल्लेबाजों पर टूट पड़े।

  • वरुण चक्रवर्ती ने बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 7 रन देकर 3 विकेट लिए
  • अक्षर पटेल ने 2/20 और हार्दिक पांड्या ने 2/21
  • नामीबिया के टॉप स्कोरर :  Louren Steenkamp (29), Frylinck (22)
  • नामीबिया की टीम अंत तक मैदान में डट नहीं पाई और 18.2 116 बनाकर ढेर हो गई।
Team India ने नामीबिया के खिलाफ खेलते हुए बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
  • Team India create 5 records with win over Namibiaभारत ने टी20 विश्व कप में रनों से सबसे बड़ी जीत हासिल की। भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया, जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2012 में इंग्लैंड को 90 रनों से हराकर रिकॉर्ड बनाया था।
  • T20 World Cup में सबसे तेज टीम 100 , भारत ने 6.5 ओवर में टीम शतक बनाया।
  • ईशान किशन का 20 बॉल पर अर्धशतक। यह T20 World Cup में भारत के लिए संयुक्त चौथा सबसे तेज अर्धशतक है।
  • ईशान किशन भारतीय टीम के विकेटकीपर के रूप में T20 World Cup में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
  • भारत का पॉवरप्ले में 86/1: विश्व कप में चौथा सबसे ऊंचा स्कोर।

प्लेयर ऑफ़ द मैच 

हार्दिक पांड्या को उनके आलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। हार्दिक ने 28 गेंद पर 52 रन बनाए और विरोधी टीम के 2 विकेट चटकाए। यह जीत ग्रुप A में भारत को टॉप पर ले गई है।

Team India ने अब जीते दो मैच 

भारत का अगला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होगा। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो मैच खेल चुकी है। भारत ने दोनों मैच जीते।  भारतीय टीम का पहला मुकाबला ओपनिंग सेरेमनी के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम के साथ हुआ था। जिसे टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से जीत लिया। टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला नामीबिया से गुरुवार को हुआ। जिसमें भारतीय टीम ने 93 रनो से जीत हासिल की और 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top