चिड़िया ने क्यूट अंदाज में बोला “आई लव यू”, करोड़ों बार देखा जा चुका है वीडियो

Bird Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें चिड़िया बड़े ही क्यूट अंदाज में आई लव यू बोलती हुई नजर आ रही है। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

Bird Video

आप लोगों ने रियल लाइफ और बॉलीवुड में अपने प्यार का इजहार करने के बहुत सारे तरीके देखे होंगे। दिल की बात कहने का एक अंदाज पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह क्यूट वीडियो एक पक्षी का है। जो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो क्लिप को देख कर लोगों के मुंह से एक ही बात निकल रही है, ‘वाह’। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है।

यह वीडियो एक अरलो (Arlo) नाम के पक्षी का है। जिसे पेसिफिक पैरेटलेट (Pacific parrotlet) या प्रशांत तोता भी कहा जाता है। इस सुपर वीडियो में दिखाया गया है कि अरलो कैसे एक नन्ही चिड़िया इंसानों को आई लव यू कहती है। इंस्टाग्राम पर शेयर की इस  वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि यह अरलो 2 साल का प्रशांत तोता है। अरलो इंसानों के साथ काफी उत्साहित रहते हैं और झूमने के लिए सदा तैयार रहते हैं।

यहां देखें, नन्ही चिड़िया का वीडियो

इस प्रशांत तोते का दिल की बात कहने का यह अंदाज विश्व भर के लोगों की मुस्कुराहट का कारण बन रहा है। आप लोगों ने आमतौर पर सोशल मीडिया पर कुत्ते और बिल्लियों के वायरल वीडियो देखे होंगे। जो इंटरनेट पर खूब वायरल होते रहते हैं। लेकिन पक्षियों की दुनिया का एक छोटा सा वीडियो फिलहाल सभी पर भारी पड़ रहा है। सफेद रंग की यह  क्यूट नन्ही चिड़िया जिस तरह से वीडियो में झूम रही है, अपनी प्यार भरी आवाज से जिस अंदाज में वह दिल की बात कह रही है। उसने सबका दिल मोह लिया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top