Categories: World News

चिड़िया ने क्यूट अंदाज में बोला “आई लव यू”, करोड़ों बार देखा जा चुका है वीडियो

Bird Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें चिड़िया बड़े ही क्यूट अंदाज में आई लव यू बोलती हुई नजर आ रही है। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

Bird Video

आप लोगों ने रियल लाइफ और बॉलीवुड में अपने प्यार का इजहार करने के बहुत सारे तरीके देखे होंगे। दिल की बात कहने का एक अंदाज पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह क्यूट वीडियो एक पक्षी का है। जो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो क्लिप को देख कर लोगों के मुंह से एक ही बात निकल रही है, ‘वाह’। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है।

Related Post

यह वीडियो एक अरलो (Arlo) नाम के पक्षी का है। जिसे पेसिफिक पैरेटलेट (Pacific parrotlet) या प्रशांत तोता भी कहा जाता है। इस सुपर वीडियो में दिखाया गया है कि अरलो कैसे एक नन्ही चिड़िया इंसानों को आई लव यू कहती है। इंस्टाग्राम पर शेयर की इस  वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि यह अरलो 2 साल का प्रशांत तोता है। अरलो इंसानों के साथ काफी उत्साहित रहते हैं और झूमने के लिए सदा तैयार रहते हैं।

यहां देखें, नन्ही चिड़िया का वीडियो

इस प्रशांत तोते का दिल की बात कहने का यह अंदाज विश्व भर के लोगों की मुस्कुराहट का कारण बन रहा है। आप लोगों ने आमतौर पर सोशल मीडिया पर कुत्ते और बिल्लियों के वायरल वीडियो देखे होंगे। जो इंटरनेट पर खूब वायरल होते रहते हैं। लेकिन पक्षियों की दुनिया का एक छोटा सा वीडियो फिलहाल सभी पर भारी पड़ रहा है। सफेद रंग की यह  क्यूट नन्ही चिड़िया जिस तरह से वीडियो में झूम रही है, अपनी प्यार भरी आवाज से जिस अंदाज में वह दिल की बात कह रही है। उसने सबका दिल मोह लिया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Published by
pillar

Recent Posts

गुनीत मोंगा की पार्टी में खींचा गया विदया बालन की साड़ी का पल्लू,जमकर हुई आलोचना

Vidya Balans Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस विदया बालन हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर… Read More

21 minutes ago

रैगिंग केस सुलझाने के लिए महिला कॉप बनी मेडिकल स्टूडेंट, सीक्रेट मिशन को ऐसे दियाअंजाम

Cop Shalini Chauhan: जींस-टॉप और कंधे पर पर बैग टांगकर तीन महीने तक इंदौर MGM… Read More

41 minutes ago

पन्ना में किसान की किस्मत चमकी, मिला 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा

Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More

1 hour ago

तवांग में तनाव पर अमेरिका का बड़ा ब्यान, कहा-हम भारत का समर्थन करते हैं

Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More

3 hours ago

मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के बीच ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर हुआ जबरदस्त डांस मुकाबला, देखिए वीडियो

Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का  नया प्रोमो… Read More

3 hours ago

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 हराकर फाइनल में जगह बनाई, अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

France beat Morocco : फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0… Read More

4 hours ago