Site icon www.4Pillar.news

दुल्हन ने फोटोशूट के दौरान दूल्हे को दिया स्विमिंग पूल में धक्का, वायरल हुआ नॉटी दुल्हन का ये Video 

वेडिंग फोटोशूट के दौरान दुल्हन को अचानक मस्ती सूझती है और वो दूल्हे को स्विमिंग पूल में धक्का दे देती है। वीडियो में इसके बाद जो होता है वो काफी मजेदार है।

वेडिंग फोटोशूट के दौरान दुल्हन को अचानक मस्ती सूझती है और वो दूल्हे को स्विमिंग पूल में धक्का दे देती है। वीडियो में इसके बाद जो होता है वो काफी मजेदार है।

सोशल मीडिया पर आए दिन काफी वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे-दुल्हन का वेडिंग फोटोशूट चल रहा है। तभी दुल्हन को पता नहीं क्या मस्ती सूझती है कि वो दूल्हे को स्विमिंग पूल में धक्का दे देती है। दूल्हा, दुल्हन से भी चार कदम आगे निकलता है। इस दौरान दूल्हे ने जो किया उसे देख आप चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।

वायरल हुआ दुल्हन का नॉटी अंदाज

दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो ‘Weddigs Pictures’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दुल्हन लाल जोड़ा और दूल्हा क्रीम कलर की शेरवानी पहने एकदम सजे-धजे नजर आ रहे है। दूल्हे राजा फोटोशूट के बारे में कुछ बातचीत कर ही रहे होते है कि इतने में दुल्हन को कुछ मस्ती सूझती है। तभी वे दूल्हे को स्विमिंग पूल में धक्का दे देती है। दूल्हा, दुल्हन से भी ज्यादा होशियार निकलता है, वो खुद के साथ-साथ दुल्हन को भी ले डूबता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘प्यार में पड़ना कैसा दिखता है।’ दूल्हा-दुल्हन का यह क्यूट वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है।

यह भी पढ़े: दूल्हे ने जैसे ही पहनाई वरमाला तो दुल्हन एक साथ जड़ दिए धड़ाधड़ कई थप्पड़ 

Exit mobile version