Shama Sikander: आमिर खान के साथ मन फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत फोटो साझा की है। एक्ट्रेस ने फोटो साझा करते हुए एक शेर भी अर्ज किया है। शमा की तस्वीर के साथ साथ उनका शायरना अंदाज भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
अभिनेत्री शमा सिकंदर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और वीडियो साझा करती रहती है। हाल में में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की एक सुंदर तस्वीर शेयर की है। शमा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए शायराना अंदाज में ‘शमा’ बांध दिया।
शमा सिकंदर ने अपनी फोटो के कैप्शन में एक शेर लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा ,” कसा हुआ तीर हुस्न का, जरा संभल कर रहियेगा। नजर नजर को मारेगी तो कातिल हमें न कहियेगा। ” शमा का ये शेर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। उनकी फोटो पर फैन खूब कमेंट कर रहे हैं।
शमा सिकंदर की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ,” अर्ज किया है। बार बार ढूंढता हूँ नोटिफिकेशन तेरे नाम की। जब तू ही न दिखी तो मेरी शायरी किस काम की। ” इस तरह और भी कई यूजर शमा की फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।
बता दें, शमा सिकंदर ने 1999 में रिलीज हुई आमिर खान और मनिषा कोइराला की फिल्म मन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शमा को टीवी धारावाहिक ‘ये मेरी लाइफ है’ से खूब पॉप्युलैरिटी मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी , उत्तर और दक्षिण की भाषाओँ में अभिनय किया। 41 वर्षीय अभिनेत्री अपने अभिनय के दम पर कई अवार्ड्स भी जीत चुकी है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More