वजन घटाने के लिए रामबाण हैं अमरुद की पत्तियां, हर रोज सुबह खाने से होते हैं ये फायदे

Guava leaves benefits: बारिश के मौसम में मिलने वाला फल अमरुद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरुद की पत्तियों को सुबह खाली पेट खाने से मोटापा घटने के साथ-साथ और भी बहुत फायदे होते हैं।

अमरुद एक ऐसा फल है जिसके बीज बहुत कठोर होते हैं। अमरुद के गुणों के कारण इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ मुंह से जुडी बिमारियों को भी ठीक करने में मदद करता है। अमरुद का सेवन करने से पाचन क्रिया बढ़ती है। इसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होती है। इसके अलावा अमरूद में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। अमरुद के अलावा इसकी हरी पत्तियां भी बहुत लाभकारी होती हैं।

पाचन क्रिया

शरीर की पाचन क्रिया बढ़ाने के लिए अमरुद की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। नियमित रूप से हर रोज सुबह अमरुद की पत्तियों का सेवन करने से पाचन क्रिया बढ़ती है।

शुगर लेवल

अमरुद और इसकी पत्तियों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जो शरीर में शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देती। ये वजन कम करने में काफी मददगार होती हैं।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से भारीपन और बेचैनी महसूस होती है। ऐसे में अमरुद की पत्तियों को चबाने या गर्म पानी में उबालकर पीने से शुगर लेवल कम होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से फर्क महसूस होता है।

नेचुरल ग्लो

अमरुद की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। ऐसे में हर रोज सुबह खाली पेट अमरुद की पत्तियों को चबाकर खाने से चेहरे की आभा बढ़ती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आने लगता है।

मुंह की बदबू

इतना ही नहीं, अमरुद या इसके पत्ते खाने से मुंह से बदबू आना बंद हो जाती है। अमरुद खाने से दांत मजबूत होते हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया ठीक रहती है और कब्ज की बिमारी से निजात मिलती है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8980 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “वजन घटाने के लिए रामबाण हैं अमरुद की पत्तियां, हर रोज सुबह खाने से होते हैं ये फायदे

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री