First Eclipse: साल का पहला चंद्रग्रहण बैसाख पूर्णिमा को लगेगा। यह ग्रहण मध्यरात्रि को समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण को शुरू से लेकर अंत तक देखा जा सकेगा। ग्रहण भारत के अलावा दूसरे देशों में भी नजर आएगा।
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगेगा। चंद्र ग्रहण देर शाम शुरू होगा और मध्य रात्रि को समाप्त होगा। यह सामान्य ग्रहण नहीं है बल्कि उपछाया चंद्र ग्रहण है। ऐसे में ग्रहण के दौरान चांद को धूमिल अवस्था में देखा जा सकेगा। पूर्णिमा के दिन ग्रहण है। यह एक नैसर्गिक खगोलीय घटना है। ग्रहण के दौरान चांद का कटा हुआ भाग दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण देर शाम 8 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा और रात 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण की अवधि 4 घंटे 15 मिनट होगी।
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। चांद और सूरज के बीच पृथ्वी के आ जाने से खगोलीय घटना घटती है। जिसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। शुक्रवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अलावा अफ्रीका , ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, मध्य एशिया,हिंद महासागर, अंटार्कटिका महासागर और अटलांटिका महासागर के कुछ भागों में देखा जा सकेगा।
चंद्रग्रहण को बिना किसी दूरबीन के देखा जा सकता है। वहीँ, सूरज ग्रहण को देखने के लिए एहतियात बरतनी पड़ती है। सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने से नेत्र ज्योति पर असर पड़ता है।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei