क्या है ISRO का Aditya-L1 मिशन, जो सूरज के रहस्यों से उठाएगा पर्दा

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब ISRO का अगला लक्ष्य सूरज के रहस्यों को खोलना है। इसी मिशन के तहत भारत 2 सितंबर को आदित्य एल 1 लॉन्च करेगा।

चांद पर तिरंगा फहराने के बाद अब भारत का अगला लक्ष्य सूरज के रहस्यों को खोजना है। भारत अब इसी दिशा में अपना अगला कदम बड़ा रहा है। इसरो ने आदित्य एल 1 मिशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2 सितंबर 2023 को सूरज का चक्कर लगाने वाले अंतरिक्ष यान आदित्य एल 1 को लॉन्च किया जाएगा। भारत का यह पहला सौर मिशन है। जैसे चंद्रयान 3 चांद के रहस्यों की परतें खोल रहा है। वैसे ही आदित्य एल भी सूरज का अध्ययन करेगा।

क्या है आदित्य एल 1 मिशन ?

पृथ्वी से सूरज काफी दुरी पर है। जैसे मिशन मंगल के तहत चांद का अध्ययन किया जा रहा है, वैसे ही सूरज का अध्य्यन करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूर्य के नजदीक कई लैग्रेंज पॉइंट हैं। भारत का लक्ष्य इन्ही में से एक एल-1 पॉइंट पर अपना अंतरिक्ष यान भेजना है। आदित्य एल 1 को श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

सूरज का आदित्य एल 1 पॉइंट पृथ्वी से 1.5 मिलियन किलोमीटर की दुरी पर है। इस पॉइंट से सूर्य सातों दिन दिखाई देता है। ऐसे में आदित्य पॉइंट से सूरज का अध्ययन करना आसान होगा। इसरो के अनुसार, आदित्य एल 1 अपने साथ सात पेलोड लेकर जाएगा। जिनमें से चार पेलोड का मकसद सूर्य का अध्ययन करना है और बाकि तीन पेलोड आदित्य एल वन पॉइंट का अध्य्यन करेंगे।

मिशन आदित्य एल 1 का बजट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार, आदित्य एल मिशन का बजट 400 करोड़ के करीब है। जिसे 2 सितंबर को लॉंन्च किया  जाएगा। आदित्य एल 1 को 2 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। Aditya-L1 को अपने मिशन तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगेगा। बता दें, सूरज का तापमान 6000 डिग्री से ज्यादा है।

बता दें, सूरज का अध्ययन करने के लिए यह मिशन लॉन्च करने वाला भारत पहला देश नहीं है। इससे पहले अमेरिका, जापान और चीन ऐसा कर चुके हैं। सूरज पर अब तक कुल 22 मिशन भेजे जा चुके हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8983 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “क्या है ISRO का Aditya-L1 मिशन, जो सूरज के रहस्यों से उठाएगा पर्दा

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री