2 जुलाई को इस साल का पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, जानिए कब और कहां दिखाई देगा

पूर्ण सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 2 जुलाई को रात 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा। इसके बाद 12 बजकर 53 मिनट पर ग्रहण का मध्य होगा और रात 3 बजकर 21 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

साल 2019 का दूसरा सूर्यग्रहण आज 2 जुलाई को है। इस दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, जिसके चलते सूरज पृथ्वी पर पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है। भारत में सूर्यग्रहण के समय रात होगी ,इसलिए यहां सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा। हिंदू कलैंडर के अनुसार आषाढ़ अमावस्य को यह सूर्यग्रहण होगा।यह इस साल 2019 का पहला सूर्यग्रहण है। इससे पहले 6 जनवरी को आंशिक सूर्यग्रहण हुआ था। इसके बाद 16 जुलाई को आंशिक चंद्रग्रहण होगा। उसके बाद 26 दिसंबर को इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण होगा। आखिरी सूर्यग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा।

प्रशांत महासागर ,दक्षिण मध्य अमेरिका ,दक्षिण अमेरिका और आर्जेंटीना में 2 जुलाई को लगभग 5 घंटे के लिए सूर्यग्रहण होगा।

पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने के साथ-साथ सौरमंडल के सूर्य के चारो तरफ चक्कर लगाती है। दूसरी तरफ ,चंद्रमा जोकि पृथ्वी का उपग्रह है और उसके चक्कर लगाता है। जब भी चंद्रमा चक्कर लगाते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य का पूर्ण या आंशिक रूप से दिखना बंद हो जाता है। इस घटना को सूर्यग्रहण कहा जाता है। इस खगोलीय स्थिति में सूर्य ,चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। सूर्यग्रहण अमावस्य के दिन होता है जबकि चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है।

आमतौर पर सूर्यग्रहण को देखने के लिए कुछ सावधानियां बरती जाती हैं। चूंकि यह सूर्यग्रहण रात होने के कारण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए आप खुली आंखों से आसमान को आराम से देख सकते हैं।

सैन जुआन, ला सेरेना,ब्रागाडो, जूनिन औररियो कुआर्टो, चिली और अर्जेंटीना के कुछ शहर हैं जहां से सूर्यग्रहण दिखाई देगा। चिली में सैंटियागो, ब्राजील में साओ पाउलो, अर्जेंटीना में ब्यूनस आयर्स, पेरू में लीमा, उरुग्वे में मोंटेवीडियो और पैराग्वे में असुनसियन कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री