Last updated on 02/08/2023
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मंगवाने के बाद अब हॉलीवुड में छाई हुई है। प्रियंका चोपड़ा के फैन अभिनेत्री की हर एक खबर जानने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने अपनी पत्नी के साथ एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें याद किया है।
निक प्रियंका की रोमांटिक जोड़ी
सिंगर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं ।कभी प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ की रोमांटिक फोटो या वीडियो साझा करती है तो वहीँ निक जोनास भी इससे पीछे नहीं हटते । हाल ही में निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर याद करते हुए एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर साझा की है। निक जोनास की यह पोस्ट प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है।
दरअसल निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को बहुत याद कर रहे हैं। क्योंकि वह लंदन में शूटिंग कर रही है। जबकि निक जोनस खुद लॉस एंजिल्स में है। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास पल की फोटो साझा की है। जिसमें एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इस प्यारी सी फोटो को साझा करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा कि उसके लिए इतना ही। वह पोस्ट है। मेरे दिल की याद आ रही है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पति निक ने किया मिस
जोनास द्वारा शेयर की गई रोमांटिक फोटो के साथ लिखा गया शानदार कैप्शन भी प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। फोटो में जहां प्रियंका चोपड़ा को श्वेत रंग के फ्लोरल डिजाइन वाली नीली साड़ी में देख सकते हैं तो वहीं निक जोनास स्वेटर और काले रंग की पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और पास में उनका डॉगी भी है। फोटो पर फैन पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
बता दें हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लॉस एंजिल्स में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स समारोह 2021 में एक साथ नजर आए थे। प्रियंका इसमें हिस्सा लेने के लिए विशेष रूप से आई थी। समारोह से ठीक पहले निक जोनस शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। निक जोनास की पसलियों में चोट आई थी। यह बात खुद निक जोनास ने अपने प्रशंसकों को बताई थी।
Be First to Comment