हमेशा के लिए खामोश हो गई Chandrayaan 3 को विदा करने वाली आवाज, ISRO वैज्ञानिक N Valarmathi का निधन

Mission Chandrayaan 3 News: 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान 3 श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था। मिशन चंद्रयान 3 का काउंट डाउन करने वाली इसरो वैज्ञानिक N Valarmathi का निधन हो गया है।

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली इसरो वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार शाम को चेन्नई में अंतिम सांस ली। निधन का कारण हृदय गति का रुक जाना बताया जा रहा है।  23 अगस्त को चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इस मिशन के काउंट डाउन को एन वलारमथी ने आवाज दी थी। सफल चंद्रयान 3 उनका अंतिम काउंट डाउन साबित हुआ। वह 64 वर्ष की थी

श्रीमती एन वलारमथी के निधन पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा ,”इसरो के भविष्य के लिए उलटी गिनती के लिए एन वलारमथी मैडम की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान 3 उनका आखिरी काउंट डाउन था। बहुत दुख हुआ। प्रणाम !”

कौन हैं एन वलारमथी ?

बता दें, एन वलारमथी इसरो के महत्वपूर्ण मिशनों को आवाज देने के लिए जानी जाती थी। वह RISAT-1 सैटेलाइट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी रही। वह GISAT-12 की प्रोजेक्ट डायरेक्टर थी। श्रीमती एन वलारमथीएन वलारमथी अब्दुल कलाम आजाद अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय वैज्ञानिक थी। ये अवार्ड उन्हें तमिलनाडु सरकार ने दिया था।

मिशन चंद्रयान 3

वहीं, बात करें उनके अंतिम मिशन चंद्रयान 3 के बारे में, प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है। अब प्रज्ञान रोवर 14 दिन के लिए स्लीप मोड़ में है। इस बारे में इसरो चीफ ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा ,” चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और पज्ञान रोवर ठीक तरह से काम कर रहे हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक है। चूंकि अब चंद्रमा पर रात हो गई है इसलिए अब प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर स्लीप मोड़ में चले गए हैं। “

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8980 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “हमेशा के लिए खामोश हो गई Chandrayaan 3 को विदा करने वाली आवाज, ISRO वैज्ञानिक N Valarmathi का निधन

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री