Site icon www.4Pillar.news

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के ये हैं फायदे, जानने के बाद गर्म पानी में नहाना छोड़ देंगे आप

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के ये हैं फायदे, जानने के बाद गर्म पानी में नहाना छोड़ देंगे आप

Cold Water Bath Benefits in Winter: सर्दियां आते ही लोग ठंडे पानी से नहाने से कतराने लगते हैं। लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, सर्दियों में गर्म पानी से नहाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक जबकि ठंडे पानी से नहाने के बहुत फायदे हैं।

सेहतमंद रहने के लिए अच्छा भोजन, व्यायाम और शरीर की साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है। जब बात हाइजीन की आती है तो सबसे पहले मन में नहाने का विचार आता है। गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने में मजा आता है लेकिन सर्दियों में यह एक सजा जैसा लगता है। ठंडे पानी से नहाने से कंपकंपी होने लगती है।

किशमिश को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं, एक महीने दिखने लगेंगे फायदे

मौसम चाहे गर्म हो या ठंडा, खुद को साफ रखने के लिए नहाना जरूरी होता है। सुबह के समय नहाने से मन शांत रहता है और पूरा दिन ताजगी महसूस होती रहती है। सर्दी का मौसम आते ही लोग ठंडे पानी से नहाना छोड़ देते हैं और गर्म पानी में नहाना पसंद करते हैं। हालांकि गर्म पानी से नहाने से कई साइड इफ़ेक्ट होते हैं। जिसमें आंखों की रौशनी और शरीर के कई हिस्सों पर उल्टा असर पड़ना शामिल है। इसलिए सर्दी हो या गर्मी ठंडे पानी से नहाना चाहिए। किसी भी मौसम में ठंडे पानी से नहाने के बहुत फायदे होते हैं।

सर्दी के मौसम में दिशा पटानी की बिकनी फोटो ने बढ़ाया फैंस का तापमान

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के लाभ

कई लोगों का मानना है की ठंड में मौसम में ठंडे पानी से नहाना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है लेकि ऐसा कुछ भी नहीं है। विंटर सीजन में ठंडे पानी से नहाने से न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। इसके अलावा शरीर की मांसपेशियों का तनाव भी दूर भागता है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

इम्युनिटी बढाने में कारगर है ठंडा पानी

किसी भी मौसम में ठंडे पाने नहाने के बाद शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं की तादाद बढ़ जाती है। इससे मेटाबॉलिज्म रेट भी बढ़ता है। दरअसल, जब आप ठंड के मौसम में ठंडे पानी से नहाते है तो शरीर खुद को गर्म रखने की कोशिश करता है। शरीर की इस प्रक्रिया से श्वेत रक्त कणिकाओं की बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है

ठंडे पानी से नहाते समय खून शरीर के सभी अंगो तक जाता है ऐसा शरीर को गर्म रखने के लिए होता है। ब्लड सर्कुलेशन बढने के कारण धमनियां मजबूत होती हैं और ब्लड प्रेशर सही रहता है।

मेंटल हेल्थ

मौसम सर्दी का हो या गर्मी का, ठंडे पानी से नहाना हमारे मेंटल हेल्थ को मजबूत करता है। इससे नहाने से पूरा दिन मूड फ्रेश रहता है।

मसूड़ों में बहता है खून और होता है दर्द ? अपनाएं ये घरेलू उपाय

आंखों बालों के लिए लाभकारी

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से हमारे शरीर की त्वचा सुख जाती है। स्किन में जलन होने लगती है और चकत्ते भी बन जाते हैं। इसके अलावा बालों में डैंड्रफ की समस्या भी होने लगती है , जिसके बाद बाल झड़ने या टूटने लगते हैं। दूसरी तरफ अगर आप ठंडे पानी में नहाते हैं तो इससे आंखों की रौशनी बढ़ने के अलावा त्वचा और बालों को भी लाभ मिलता है।

Video: अपने लंबे बाल कटवाने के बाद ऐसी नजर आ रहीं हैं कविता कौशिक, कैंसर रोगियों के लिए एक्ट्रेस ने डोनेट किए अपने बाल 

ध्यान देने वाली बातें

अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है और आप दिल से संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से बचें। क्योंकि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से खांसी,जुकाम और बुखार भी हो सकता है।

Exit mobile version