Site icon 4PILLAR.NEWS

शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, सारा अली खान समेत ये बॉलीवुड सितारे हुए डीपफेक का शिकार

Bollywood Stars: ये बॉलीवुड सितारे हुए डीपफेक का शिकार

Bollywood Stars: सबसे पहले रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सामने आया था। अब पूरा बॉलीवुड इसकी चपेट में आ गया है। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन,सलमान खान, आलिया भट्ट और सारा अली खान सहित बॉलीवुड के कई बड़े सितारे डीपफेक का शिकार हो गए हैं। इन सबका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

साल 2023 में सबसे पहले रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जारा पटेल नाम की युवती की बॉडी अपर साउथ एक्ट्रेस का चेहरा लगाया गया था। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर लगाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद रश्मिका मंदाना ने इसे डरावना बताया था। वहीं, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने मंदाना का सपोर्ट करते हुए वीडियो बनाने वालों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया थे, लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं थमा। और भी काई बड़े सेलेब्रिटीज डीपफेक का शिकार हुए।

Bollywood Stars: डीपफेक की चपेट में बॉलीवुड

रश्मिका मंदाना के बाद कटरीना कैफ, सारा तेंदुलकर, काजोल सहित कई सेलेब्रिटीज डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। इतना ही नहीं मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का भी फेक वीडियो वायरल हो चूका। रतन टाटा के अलावा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी डीपफेक वीडियो वायरल हो चूका है। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह एक गेमिंग ऐप को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के कई सितारों का नाम जुड़ चूका है।

सितारों का डीपफेक वीडियो

अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान,रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये सितारे बच्चे बने हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस फनी वीडियो ज़ूम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसपर लोग जमकर कर कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों का भी डीपफेक वीडियो बनाया गया है।

फनी वीडियो

आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर,सारा अली खान, अनुष्का शर्मा, अनन्या पांडे और सुहाना खान का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस फनी वीडियो में आलिया भट्ट से लेकर सुहाना खान तक हाथ में फल लेकर डांस करती हुई नजर आ रही है।

Exit mobile version