Kajal Aggarwal Gautam Kitchlu love story in Hindi

ऐसे शुरू हुई थी काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की लव स्टोरी

Kajal Aggarwal Gautam Kitchlu:सिंघम अभिनेत्री काजल अग्रवाल और बिजनेमैन गौतम किचलू की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी।

Kajal Aggarwal Gautam Kitchlu love story

काजल अग्रवाल मनोरंजन जगत में एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने तमिल तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर अपनी खास पहचान बनाई है। अभिनेत्री के चाहने वाले उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती पर भी फ़िदा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजनेमैन गौतम किचलू और काजल अग्रवाल की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी? काजल अग्रवाल  19 जून को अपना 40 वां जन्मदिन मना रही है। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर आइये जानते है कि उनकी और गौतम की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई थी।

3 साल डेट के बाद शादी की

अभिनेत्री काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की मुलाकात कई साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों की दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों सात साल तक दोस्त बने रहे फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी करने से तीन साल पहले तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।

काजल अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि किसी भी पार्टी या मीटिंग में दोनों एक दूसरे से मिलते थे, लेकिन लॉकडाउन की पाबंदियों के कारण दोनों की कई हफ्तों तक मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि इस दौरान दोनों फोन पर बात करते रहे। इसी लॉकडाउन प्रीरियड़ में दोनों को अहसास हुआ कि अब शादी कर लेनी चाहिए। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

लॉकडाउन में मिलीं

साल 2020 में लॉकडाउन की बंदिशें हटने के बाद काजल अग्रवाल गौतम किचलू के परिवार से मिलीं थीं। दोनों की सगाई हुई। 30 अक्टूबर 2020 को दोनों ने शादी रचा ली। 2022 में काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम नील है।

बता दें, काजल अग्रवाल ने साल 2004 में ‘क्यों! हो गया न’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। काजल अग्रवाल और अजय देवगन की सिंघम फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत पसंद किया गया।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top