National

‘मेरे दिल की धड़कन’ बेटी वामिका के दूसरे बर्थडे पर विराट कोहली ने ऐसे किया विश

Vamikas birthday: बेटी वामिका के दूसरे बर्थडे पर पिता विराट कोहली और मां अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर विश किया है। विरूष्का और वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Vamikas birthday: वामिका के बर्थडे पर विराट कोहली ने ऐसे किया विश

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। इस कपल पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। वहीँ, दूसरी ओर विरूष्का भी अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियो साझा करते रहते हैं। ऐसे में बेटी वामिका के दो साल पुरे होने पर विराट और अनुष्का ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें दोनों अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

वामिका के दूसरे जन्मदिन पर फोटो शेयर की

विराट कोहली ने वामिका के दूसरे जन्मदिन पर फोटो शेयर करते हुए लिखा ,” मेरे दिल की धड़कन दो साल की हो गई है। ‘विराट कोहली ने वामिका की फोटो को ट्विटर पर साझा करते हुए विश किया। ट्विटर पर शेयर की गई फोटो में विराट कोहली बेटी वामिका को प्यार निहारते हुए नजर आ रहे हैं। वहीँ अनुष्का शर्मा ने भी बेटी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा के साथ उनकी दो साल की बेटी वामिका भी नजर आ रही है। हालांकि, अनुष्का ने इंस्टाग्राम पोस्ट में वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा बेटी पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही है। अनुष्का शर्मा ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” दो साल पहले, मेरा दिल और भी बड़ा हो गया था। ” इसके साथ ही अनुष्का ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है।

विराट का ट्वीट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली द्वारा शेयर की गई वामिका के साथ की तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का और वामिका की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

विरूष्का की शादी

बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी। दोनों ने इटली में शादी रचाई थी। 11 जनवरी 2021 को वामिका का जन्म हुआ। आज वामिका का दूसरा जन्मदिन है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *