4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Savitri Jindal net worth: कमाई के मामले में सावित्री जिंदल ने अंबानी अडानी को पछाड़ा

Savitri Jindal net worth: ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने इस साल कमाई के मामले में रिलायंस समूह के प्रमुख Mukesh Ambani और अडानी ग्रुप के मालिक Gautam Adani को पीछे छोड़ दिया है। सावित्री जिंदल भारत की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं।

Savitri Jindal की टोटल  net worth

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है। भारत की पांचवीं सबसे धनवान महिला सावित्री जिंदल की संपत्ति में 798 अरब 49 करोड़ 44 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। यानि जिंदल समूह प्रमुख की दौलत में 9.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

सावित्री जिंदल की टोटल नेट वर्थ 2081 अरब 67 करोड़ 25 लाख रुपए है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 25 बिलियन डॉलर है। इस साल उन्होंने विप्रो समूह के प्रमुख अजीम जी प्रेमजी को टोटल नेट वर्थ के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा भारत के सबसे बड़े दो कारोबारी, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी कमाई के मामले में सावित्री जिंदल से पिछड़ गए हैं।

मुकेश अंबानी की टोटल नेट वर्थ

नेटवर्थ के मामले में सावित्री जिंदल ने रिलायंस समूह प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। इस साल एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की टोटल नेट वर्थ में 415 अरब 89 करोड़ 25 लाख यानि 5 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि इसी साल सावित्री जिंदल ने 9.6 बिलियन डॉलर कमाए हैं।

Savitri Jindal ने गौतम अडानी को पछाड़ा

वहीँ, भारत के सबसे धनी कारोबारी अडानी समूह प्रमुख गौतम अडानी को इस साल हिंडनबर्ग ने तगड़ा झटका दिया है। साल के शुरू में हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद गौतम अडानी की कमाई को भारी नुक्सान हुआ। गौतम अडानी ऐसे कारोबारी हैं , जिनकी कमाई इस साल घटती रही। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद गौतम अडानी की संपत्ति 85.1 बिलियन डॉलर से घटकर 35.4  बिलियन डॉलर रह गई है।

कौन है सावित्री जिंदल ?

सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की प्रमुख हैं। इस कंपनी की स्थापना हरियाणा के उद्योगपति और राजनेता ओपी जिंदल ने की थी। ओपी जिंदल की एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सावित्री जिंदल ने कंपनी की कमान संभाली।

Billionaire Rich List: अरबपति मुकेश अंबानी समेत इन भारतीय धनकुबेरों को लगा जोर का झटका

सावित्री जिंदल असम के तिनसुकिया जिला की रहने वाली हैं। उनका जन्म 20 मार्च 1950 को असम में हुआ था। 1970 में ओपी जिंदल के साथ विवाह हुआ। साल 2005 में ओपी जिंदल का एक हेलीकॉपटर हादसे में निधन हो गया था। जिसके बाद सावित्री जिंदल ने कंपनी की कमान संभाली और इसे बुलंदियों पर पहुंचाया। इस समय सावित्री जिंदल भारत की  पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं।

नोट: ये पोस्ट पहले Dec 20, 2023 at 07:57 को पब्लिश की गई थी। 

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *