Baal Aadhaar Card: जन्म क बाद बच्चों का Aadhaar Card अपडेट करना अति महत्वपूर्ण है। आधार कार्ड Demographic और Biometric तरीके से अपडेट कराए जा सकते हैं।
Baal Aadhaar Card के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए Biometric अनिवार्य नहीं होता है। इसके लिए केवल एक फोटो ली जाती है और माता पिता का आधार नंबर और नाम जोड़ा जाता है। Demographic अपडेट कोई बदलाव होने पर किया जाता है। जैसे कि स्थाई पता आदि।
5 और 15 वर्ष की उम्र में जरूर कराएं Baal Aadhaar Card अपडेट
पांच वर्ष की आयु पूरी होने पर बायोमैट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है। जिसमें उंगलियों के निशान और दोनों आंखों की पुतलियों का स्कैन शामिल है। यदि ये अपडेट नहीं किए जाते हैं तो आधार कार्ड रद्द हो सकता है। यह अपडेट फ्री होता है। इसके बाद 15 वर्ष की उम्र पूरी होने पर बायोमैट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है। क्योंकि किशोरावस्था में कुछ शारीरिक बदलाव हो सकते हैं।
Baal Aadhaar Card में नाम पता और मोबाइल आदि जोड़ें
15 के बाद 18 वर्ष की उम्र में आधार कार्ड में Demographic अपडेट कराने की सिफारिश की जाती है। इसमें नाम, पता, मोबाइल, ईमेल आदि का अपडेट करना जरूरी होता है। क्योंकि इस उम्र तक कई बदलाव हो सकते हैं। इस बारे UIDAI द्वारा समय समय पर सुचना भेजी जाती है। यदि आधार कार्ड समय पर अपडेट नहीं किया जाता है तो बैंकिंग से लेकर स्कूली शिक्षा जैसे वार्षिक परीक्षाओं में दिक्क्त आ सकती है। क्योंकि बोर्ड की परीक्षाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
घर पर Aadhaar Card Update करने का तरीका
जनसांख्यिकीय अपडेट : घर ऑनलाइन अपडेट करने से पहले जान लें कि UIDAI के कुछ नियम और शर्तें हैं। जिनके अनुसार, आप सभी अपडेट खुद नहीं कर सकते हैं। जैसे नाम, पता, मोबाइल आदि। इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा। ऑनलाइन अपडेट के लिए आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है।
Baal Aadhaar को अपडेट करने के लिए माता पिता बच्चे के आधार नंबर से लॉगिन कर सकते हैं। पता अपडेट करने के लिए हेड ऑफ़ द फैमिली का उपयोग करें। जहां परिवार के मुखिया का आधार नंबर नंबर इस्तेमाल कर अन्य सदस्यों का पता अपडेट किया जा सकता है।
Aadhaar Card ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका
- सबसे पहले पोर्टल पर जाएं
- लॉगिन बटन पर क्लिक करें
- आधार नंबर दर्ज करें
- कैप्चा कोड भरें
- सेंड OTP पर क्लिक करें
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक sms आएगा , कोड दर्ज करें।
- लॉगिन के बाद Update Your Aadhaar या Document Update सेक्शन पर क्लिक करें।
- पता अपडेट करने के लिए Update Address पर क्लिक करें और जानकारी भरें।
- नाम (Name), जन्मतिथि (DOB), लिंग (Gender) आदि के लिए संबंधित फील्ड भरें।
- यदि बच्चे का अपडेट कर रहे हैं और दस्तावेज नहीं हैं, तो “Head of Family (HoF) Based Address Update विकल्प चुनें।
- संबंधित विवरण भरने के बाद सब्मिट करें।
- आपको 14-अंकीय Update Request Number (URN) मिलेगा। इसे नोट करें या SMS से सेव करें।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड में जन्मतिथि, फोटो, पता को घर बैठे अपने मोबाइल से ऐसे करें ठीक
Aadhaar Card से संबंधित कोई भी समस्या होने पर UIDAI के हेल्प लाइन नंबर 1947 पर कॉल करें। आप आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। Time and method to update Baal Aadhaar