Mitesh Khapra का Time Magazine ने माना लोहा,100 प्रभावशाली लोगों लिस्ट में किया शामिल

Mitesh Khapra को Time Magazine की 100 प्रभावशाली लोगों की सूचि में शामिल किया गया है। मितेश खपरा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

IIT मद्रास के प्रोफेसर मितेश खपरा (Mitesh Khapra) का टाइम मैगजीन ने लोहा माना है। टाइम ने इस वर्ष के 100 प्रभावशाली लोगों की सूचि में खपरा का नाम छापा है। यह सम्मान उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए मिला है।

Mitesh Khapra की AI4Bharat पहल

मितेश खपरा ने AI4Bharat नाम की सह-स्थापना की है। जो भारतीय भाषाओँ में AI तकनीक को सुलभ बनाने पर केंद्रित है। यह पहल भारत की 22 आधिकारिक भाषाओँ को डिजिटल प्लेटफार्म पर सशक्त बनाने के लिए ओपन सोर्स टूल और डेटाबेस विकसित करती है।

वॉयस टेक्नोलॉजी डेटाबेस

Mitesh Khapra: AI4Bharat टीम ने भारत के लगभग 700 में से करीब 500 जिलों का दौरा कर विभिन्न शैक्षिक और सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि के लोगों की आवाजों को हजारों घंटों तक रिकॉर्ड किया। इसका उद्देश्य भारत की सभी आधिकारिक 22 भाषाओं के लिए समावेशी डेटाबेस तैयार करना था। जो क्षेत्रीय भाषाओँ को वॉयस आधारित तकनीक को बढ़ावा देता है।

टाइम मैगजीन के अनुसार, भारत में क्षेत्रीय भाषाओँ के लिए वॉयस टेक्नोलॉजी पर काम करने वाला लगभग हर स्टार्टअप Mitesh Khapra और उनकी टीम के ऊपर निर्भर करता है।

AI4Bharat का भारत सरकार के भाषाई मिशन में योगदान

मितेश खपरा का काम भारत सरकार के भाषाई मिशन का हिस्सा है। जिसका लक्ष्य स्थानीय भाषाओँ में डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है। उनके डेटाबेस का उपयोग कर न केवल स्टार्टअप्स बल्कि वैश्विक तकनीकी कंपनियां भी हिंदी, पंजाबी और अन्य भाषाओँ के लिए अपने AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए कर सकती हैं।

AI4Bharat का प्रयास केवल तकनीकी नवाचार तक सीमित नहीं है बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधा को डिजिटल युग में संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Mitesh Khapra का Time Magazine ने माना लोहा

टाइम मैगज़ीन ने 3 सितंबर 2025 को अपनी वार्षिक सूची प्रकाशित की। जिसमें मितेश खापरा को AI के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सूची उन व्यक्तियों को मान्यता देती है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। खापरा का चयन इस बात का प्रमाण है कि उनके नेतृत्व में AI4Bharat ने भारतीय भाषाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top