Bilkis Bano: टाइम मैगज़ीन की 100 प्रभावशाली लोगों की सूचि में शाहीन बाग़ की दादी Bilkis Bano का नाम

Bilkis Bano: अमेरिकी पत्रिका टाइम ने विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की साल 2020 की लिस्ट जारी की है। इस सूचि में शाहीन बाग़ प्रदर्शन का चेहरा रहीं बिलकिस बानो का नाम शामिल है।

Bilkis Bano का नाम टाइम मैगज़ीन की लिस्ट

विश्व की मशहूर टाइम मैगज़ीन ने साल 2020 के 100 सबसे चर्चित चेहरों की सूचि जारी की है। इस लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग़ हुए विरोध प्रदर्शन का चेहरा रहीं 82 वर्षीय दादी ‘बिलकिस बानो का नाम भी शामिल है। शाहीन बाग़ प्रदर्शन में बिलकिस बानो दादी के नाम से मशहूर हुई थी।

Bilkis Bano के अलावा इन हस्तियों के नाम

पीएम मोदी आयुष्मान खुराना और बिलकिस बानो के अलावा टाइम पत्रिका की सूचि में भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस और गूगल के सीईओ सूंदर पिचाई का भी नाम शामिल है। इसके अलावा विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूचि में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ,जो बाइडेन ,एंजेला मर्कल और नैंसी प्लोसि जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर छाई दीपिका पादुकोण,कहा-मेरा लक्ष्य दुनिय को भारत में लाना है

बिलकिस बानो रेप केस के आरोपी घर से भागे, दो हफ्ते में जेल भेजने का है आदेश

Bilkis Bano रही दिल्ली के शाहीन बाग़ आंदोलन का चेहरा

गौरतलब है, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग़ में 101 दिन विरोध प्रदर्शन चला था। जिसमें दादी के नाम से मशहूर बिलकिस बानो ने हिस्सा लिया था।

Video:नागरिकता संशोधन कानून पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान

बता दें , शाहीन बाग़ प्रदर्शन के दौरान जब मशहूर पत्रकार राणा अयूब ने बिलकिस बानो का इंटरव्यू लिया था। उस समय बिलकिस बानो ने कहा था ,” मैं यहां धरने पर तब तक बैठी रहूंगी जब तक मेरी रगों में खून बहना बंद नहीं हो जाता। “

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top