Site icon www.4Pillar.news

टाइम मैगज़ीन की 100 प्रभावशाली लोगों की सूचि में शाहीन बाग़ की दादी बिलकिस बानो का नाम

अमेरिकी पत्रिका टाइम ने विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की साल 2020 की लिस्ट जारी की है। इस सूचि में शाहीन बाग़ प्रदर्शन का चेहरा रहीं बिलकिस बानो का नाम शामिल है।

अमेरिकी पत्रिका टाइम ने विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की साल 2020 की लिस्ट जारी की है। इस सूचि में शाहीन बाग़ प्रदर्शन का चेहरा रहीं बिलकिस बानो का नाम शामिल है।

विश्व की मशहूर टाइम मैगज़ीन ने साल 2020 के 100 सबसे चर्चित चेहरों की सूचि जारी की है। इस लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग़ हुए विरोध प्रदर्शन का चेहरा रहीं 82 वर्षीय दादी ‘बिलकिस बानो का नाम भी शामिल है। शाहीन बाग़ प्रदर्शन में बिलकिस बानो दादी के नाम से मशहूर हुई थी।

पीएम मोदी आयुष्मान खुराना और बिलकिस बानो के अलावा टाइम पत्रिका की सूचि में भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस और गूगल के सीईओ सूंदर पिचाई का भी नाम शामिल है। इसके अलावा विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूचि में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ,जो बाइडेन ,एंजेला मर्कल और नैंसी प्लोसि जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग़ में 101 दिन विरोध प्रदर्शन चला था। जिसमें दादी के नाम से मशहूर बिलकिस बानो ने हिस्सा लिया था।

बता दें , शाहीन बाग़ प्रदर्शन के दौरान जब मशहूर पत्रकार राणा अयूब ने बिलकिस बानो का इंटरव्यू लिया था। उस समय बिलकिस बानो ने कहा था ,” मैं यहां धरने पर तब तक बैठी रहूंगी जब तक मेरी रगों में खून बहना बंद नहीं हो जाता। “

Exit mobile version