News In Hindi: आज के मुख्य समाचार

Hindi News: राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को महासागर में गिराने की योजना। मुंबई में बारिश का अलर्ट। राहुल गांधी का ECI पर बड़ा आरोप। पढ़ें आज के मुख्य समाचार।

राजनीती की खबरें हिंदी में (Hindi News )

  • इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी.  सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने सांसदों के साथ मुलाक़ात कर उत्साह और थोड़ी घबराहट जताई।
  • राहुल गांधी ने बिहार में ECI पर बीजेपी का समर्थन करने और भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगाया।
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी राजेश को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। सीएम की सुरक्षा में CRPF के 20 जवानों की एक दुकड़ी तैनात की गई।
  • चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ये चर्चा SCO के तहत हुई।

विज्ञान क्षेत्र के समाचार

  1. चीन की वुहान लैब में एक नए वायरस की खोज ने वैश्विक स्वास्थ्य समुदाय ने चिंता पैदा कर दी।
  2. राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने संदेश साझा किया। उन्होंने जयपुर में छात्रों को 300 साल पुराने उपकरणों का उपयोग सिखाया।
  3. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) को महासागर में गिराने की योजना बनाई है। नासा की इस योजना ने वैज्ञानिक समुदाय को आश्चर्यचकति कर दिया।

आज का मौसम

भारतीय मौसम विभाग ने मायानगरी मुंबई में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी, दिल्ली पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। उत्तरकाशी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। हरिद्वार में भारी बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

मनोरंजन जगत की हिंदी न्यूज़

रामायण मूवी में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के रिलीज से पहले दर्शकों में उत्साह की लहर है। तेलुगु फिल्म वितरक ने वॉर 2 की असफलता के बाद इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया है। राधिका अंबानी और शाहरुख खान का “छमक छल्लो” गाने पर डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की “जॉली एलएलबी” फिल्म को कोर्ट से समन भेजा गया है।

अनिल अंबानी के ठिकानों पर ED की रेड, जानें पूरा मामला

News In Hindi: खेल जगत की प्रमुख खबरें
  • एशिया कप 2025:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
  • नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के लिए क्वालीफाई किया।
  • भारत ने बैंकॉक में अंडर-19 और अंडर-22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 4 गोल्ड मेडल सहित 27 पदक हासिल किए।
  • बूची बाबू टूर्नामेंट में सरफराज ने शतक जड़ा।

अन्य महत्वपूर्ण समाचार

  1. यूपी के झांसी में पूर्व प्रधान ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के सात टुकड़े किए।
  2. बिहार के बिहटा सरमेरा फोरलेन पर सड़क हादसे में चार युवकों की मौत।
  3. भारत का व्यापारिक निर्यात जुलाई में 7.3 से बढ़कर 37.24 अरब डॉलर हो गया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top