Tony Kakkar का 'नागिन जैसी कमर हिला' गाना

टोनी कक्कड़ का ‘नागिन जैसी कमर हिला’ गाना इंटरनेट पर खूब हो रहा है वायरल

Tony Kakkar का नागिन जैसी कमर हिला रिलीज हो गया है। टोनी का ये गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर ट्रेंड होने के साथ-साथ ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Tony Kakkar का ‘नागिन जैसी कमर हिला’ गाना

‘धीमे धीमे’ और कोका कोला फेम सिंगर टोनी कक्कड़ का नया गाना ‘नागिन जैसी कमर हिला’ रिलीज हो गया है। टोनी कक्कड़ के इस नए गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा कर रख दिया है। उनका हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को अब तक 4,596,793 बार देखा जा चूका है।

यूट्यूब पर 2 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है

इस गाने की खास बात ये है कि यूट्यूब पर 2 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। दर्शक इस गाने पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इस गाने में टोनी कक्कड़ के साथ ‘एल्नाज नोरोजी’ भी नजर आ रही हैं। नागिन जैसी कमर हिला गाने को म्यूजिक भी टोनी कक्कड़ ने दिया है।Video:सलमान खान की दबंग 3 फिल्म का ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ गाना रिलीज होते ही मचा रहा है धमाल

नागिन जैसी कमर हिला

नागिन जैसी कमर हिला गाने में टोनी कक्कड़ पठानी सूट पहनकर बिलकुल देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।टोनी कक्कड़ का सपेरे जैसा और अभिनेत्री एल्नाज नोरोजी का नागिन जैसा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

टोनी कक्कड़ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गा चुके हैं

आपको बता , टोनी कक्कड़ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गा चुके हैं। हाल ही में में उनके द्वारा गाया गया गाना ‘धीमे धीमे’ फिल्म पति पत्नी और वो में भी देखने को मिला था। इसके अलावा टोनी कक्कड़ के ‘बिजली की तार’ और कुछ कुछ होता है जैसे गाने खूब फेमस हुए

Comments are closed.

Scroll to Top