Kohinoor:ट्विंकल खन्ना ने UK से वापस मांगा कोहिनूर हीरा

ट्विंकल खन्ना ने UK से वापस मांगा कोहिनूर हीरा, बोली-साथ में हमारे ललित मोदी और विजय माल्या जैसे अनमोल रत्न भी दे दो

Kohinoor: अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने यूके से भारत का कोहिनूर हीरा वापस मांगा है। अभिनेत्री ने इसके साथ विजय माल्या और ललित मोदी जैसे अनमोल रत्न वापस लौटाने के लिए कहा है।

Kohinoor:ट्विंकल खन्ना ने UK से वापस मांगा कोहिनूर हीरा

बरसात अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक पर टिपण्णी करते हुए मजाक किया है। अभिनेत्री ने प्रिंस चार्ल्स के राजतिलक पर कहा कि कैसे उनके पास ब्रिटिश ताज के सबसे नायाब नगीनों में से एक कोहीनूर हीरा नहीं है। बकिंघम पैलेस ने घोषणा की थी कि महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद कोहिनूर हीरे को राजतिलक समारोह में शामिल नहीं किया जाएगा। यह 105 कैरेट का हीरा है। कहा जाता है कि करीब 800 साल पहले यह हीरा दक्षिण भारत की कृष्णा नदी के तट पर मिला था।

क्या श्रापित है कोहिनूर ?

भारत में कई सम्राज्यों के पतन के बाद 19 वीं सदी में यह हीरा ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के पास चला गया था। कहा जाता है कि कोहिनूर हीरा श्रापित है। यह सिर्फ महिलाओं के लिए ही सुरक्षित बताया जाता है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लेख में ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि प्रिंस चार्ल्स के राजतिलक ने कोहिनूर विवाद को हवा दे दी है और भारतीय लोग यूके से हीरे को वापस मांग रहे हैं।

लौटा दो हीरे के साथ 2 अनमोल रत्न

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

लेखक और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने आर्टिकल में लिखा ,” पारंपरिक रूप में महारानी के राज्याभिषेक में ताजपोशी इस कोहिनूर हीरे के साथ होती थी। इसी अवसर पर राजमहल में यह घोषणा की गई थी कि कोहिनूर को अब इस परंपरा में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बाद भारतीय लोग कोहिनूर हीरे की वापसी की मांग कर रहे हैं। मैं ब्रिटिश के लोगों से अनुरोध करती हूं कि वो न सिर्फ कोहिनूर हीरे को लौटा दें बल्कि हमारे दो अनमोल रत्न, विजय माल्या और ललित मोदी को भी लौटा दें। ”

बता दें, पिछले कई साल से भारत सरकार कोहिनूर हीरे को भारत वापस लाने के लिए कोशिश कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *