Salman fire: Salman Khan के घर के बाहर दो बदमाशों ने की गोलीबारी

Salman fire : आज रविवार सुबह करीब पांच बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की है। पुलिस को तीन राउंड फायर होने की जानकारी मिली है। मौके पर मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बड़ा दी गई है।

Salman fire: सलमान खान पर हमला

रविवार तड़के मुंबई के बांद्रा स्थित इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों तीन राउंड फायरिंग की। इस घटना में किसी के मारे जाने या घायल होने पुष्टि नहीं हुई है। घटना सुबह 04:51 बजे घटी जब दो अज्ञात बाइक सवार गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायर कर भागने में कामयाब रहे। इस घटना के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बड़ा दी गई है। घटना स्थल पर क्राइम ब्रांच, लोकल पुलिस और फोरेंसिक की टीमें पहुंच चुकी हैं।

लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान जान से मारने की धमकी दी

यह घटना तब हुई जब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर  गोल्डी बराड़ ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ही सलमान खान को जान से मारने के लिए अपने शूटर मुंबई भेजे थे।

इससे पहले 2018 में लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी संपत नेहरा ने सलमान खान के घर के बाहर रेकी की थी। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने संपत नेहरा को सलमान पर हमला करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में उसने सलमान खान पर हमले की पूरी योजना का खुलासा किया था।

लगातार लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से मिल रही धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर बाहर तीन शिफ्टों में काम करने वाली पुलिस को तैनात कर दिया है। धमकियां मिलने के बाद सलमान खान व्यक्तिगत लाइसेंस भी प्रदान किया गया। वह अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रख सकते हैं।

पिछले साल भी मिली थी धमकी

पिछले साल नवंबर महीने में सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा की गई थी। ये समीक्षा उस समय हुइ थी जब सलमान खान को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले फेसबुक अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो लगी हुई थी। वर्तमान में लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है। उसे NIA ने ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Hina Khan-Rocky Jaiswal इस शो में आएँगे नजर vipin kumar Disha Salman: सलमान के साथ दिशा शायद कभी नही कर पाएंगी काम Rubina Dilaik एकता कपूर के नागिन सीरियल में नजर आएंगी Suhana Khan Birthday: सुहाना खान के बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अन्नया पांडे ने लुटाया प्यार, कहा- 'मेरी स्वीट लिटिल सूजी पाई...' Coconut Water सेहत के लिए बहुत लाभकारी है ,जानिए इसके फायदे Aishwarya Rai Lookalike आशिता की अदाएं देखकर जाएंगे हैरान आप