देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अब तक कोरोनावायरस की वजह से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 694 हो गई है।

Coronavirus : लॉकडाउन के बीच नागपुर की दो बहनों काजल और दिशा ने आवारा कुत्तों को भोजन खिलाकर पेश की मिशाल

देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अब तक कोरोनावायरस की वजह से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 694 हो गई है।

कोरोना वायरस के कहर के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च मध्यरात्रि 12 बजे से संपूर्ण देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है।  जिसके बाद देश में सड़क रेल और हवाई सेवाएं बंद हो गई हैं। कोरोनावायरस के कहर के चलते देश में जरूरी चीजों जैसे खाद्य सामग्री, एलपीजी, बैंक अस्पताल जैसी सेवाएं जारी हैं। इसके अलावा काफी सेवाओं को बंद कर दिया गया है। COVID-19 का कहर इंसानों पर तो जारी है। इसकी चपेट में जानवर भी आ रहे हैं। हालांकि जानवर इस बीमारी से संक्रमित नहीं हैं ,आवारा जानवर होटल और रेस्टोंरेंट बंद होने के कारण भूखे मर रहे हैं। ये भी पढ़ें: Coronavirus : लॉकडाउन से घबराएं नहीं, अगले 21 दिन तक जारी रहेंगी ये सेवाएं

इन सबके बीच महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली दो बहनों ,काजल और दिशा ने मिशाल पेश की है। दोनों बहने अपने इलाके में आवारा कुत्तों को भोजन उपलब्ध करवा रही हैं। दोनों बहनों ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया ,चूंकि सभी भोजनालय बंद कर दिए गए हैं और कुछ लोग बाहर आ रहे हैं ,कुत्तों को भोजन मिलना मुश्किल हो रहा है। इस कठिन समय में कुत्तों को खिलाना हमारी जिम्मेदारी है। ” ये भी पढ़ें: Video: पिछले 7 महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण झांसी मेडिकल कॉलेज नर्सिंग स्टाफ ने किया विरोध प्रदर्शन

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top