Udaipur Files: Kanhaiya Lal Tailor Murder Story फिल्म को कोर्ट से हरी झंडी मिल गई है। छोटे बजट की फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।
Udaipur Files: Star Cast
उदयपुर फाइल्स में विजय राज रजनीश कुमार और प्रीति झिंगयानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में अन्य सहायक कलाकार भी शामिल हैं।
उदयपुर फाइल्स: रिलीज डेट
रिलीज को लेकर काफी कानूनी अड़चनें और विवाद रहे। शुरुआत में फिल्म 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड और क़ानूनी चुनौतियों के कारण इसकी रिलीज डेट टल गई थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिलीज पर बैन हटाने के बाद, निर्माताओं ने उदयपुर फाइल्स की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आखिरकार यह फिल्म रक्षाबंधन से एक दिन पहले 8 अगस्त 2025 को देशभर के 4500 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
उदयपुर फाइल्स फिल्म का बजट
फिल्म के बजट की सार्वजनिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। यह एक साधारण बजट की फिल्म मानी जा रही है। जिसका फोकस कहानी और संदेश पर ज्यादा है। विवादों के कारण फिल्म को मुफ्त में मिली पब्लिसिटी इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ा सकती है।
Udaipur Files: Kanhaiya Lal Tailor Murder Story
यह फिल्म 2022 में उदयपुर में हुए दर्जी कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है। जिसने पुरे देश को झकझोर दिया था। विवाद बीजेपी नेत्री नूपुर शर्मा के एक ब्यान से शुरू हुआ था। फिल्म की कहानी दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या के इर्द गिर्द घूमती है। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म काल्पनिक तत्वों के साथ सच्चाई को उजागर करने का प्रयास करती है।
फिल्म रिव्यु
एक्स पर फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज के बाद इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग सच्ची घटना को सिनेमा पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म की कहानी को भावनात्मक बताया है। फिल्म कन्हैया लाल के परिवार की पीड़ा को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें: Udaipur Files: कोर्ट का बैन से इंकार; कहानी, विवाद, कास्ट, रिलीज डेट
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुरूआती अनुमान के अनुसार, फिल्म पहले दिन 18 से 20 लाख रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है। विवादों के बाद फिल्म को मिली पब्लिशिटी के कारण फिल्म की कमाई में वृद्धि हो सकती है। फिल्म पहले दिन एक करोड़ रुपए तक कमा सकती है।