Crime

बीजेपी नेता ने पत्नी से परेशान होकर खुद को मारी गोली

Abhishek Shukla: यूपी की राजधानी लखनऊ में अपनी पत्नी से परेशान पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का लाइसेंसी पिस्टल और सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने मृतक का नाम अभिषेक शुक्ला बताया है और वह बीजेपी नेता था।

बीजेपी नेता ने पत्नी से परेशान होकर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता अभिषेक शुक्ला ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुद को गोली मार ली है। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कुर्सी पर पड़ा देखा।

Abhishek Shukla: सुसाइड नोट में बताया पत्नी को जिम्मेदार

लखनऊ पुलिस ने बताया कि डेड बॉडी के पास एक सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट नोट में मृतक ने अपनी पत्नी को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मौके से उसका लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद किया है। जिस पिस्टल से उसने खुद पर गोली चला कर आत्महत्या की थी। घटना सोमवार के दिन की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक का नाम अभिषेक शुक्ला

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अभिषेक शुक्ला था। वह मूल रूप से गोरखपुर की सिंघड़िया कॉलोनी का रहने वाला था। लेकिन नौकरी के कारण वह लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी एरिया में स्थित नंदिनी अपार्टमेंट में रह रहा था। वह बीजेपी का नेता भी था।

मृतक अभिषेक ने सुसाइड नोट में पत्नी का नाम लिखा

पुलिस अधिकारी स्वाति चौधरी के अनुसार, मृतक अभिषेक ने सुसाइड नोट में अपनी मौत की वजह अपनी पत्नी को कुमुद को बताया है। कुमुद यहां ओमेक्स सिटी में रहती है। दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। जिस वजह से परेशान होकर अभिषेक ने आत्महत्या की है। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन, सुसाइड नोट सहित अन्य सबूतों को जांच के लिए [पुलिस ने जब्त कर लिया गया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

12 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

12 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

13 घंटे ago