World News

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन ने वाइट हाउस में दिवाली मनाई

अमेरिकी राष्ट्रपति  जो बिडेन ( Joe Biden ) और उनकी पत्नी जिल बिडेन ने वाइट हाउस में दिवाली समारोह की मेजबानी का दिया जलाया। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल से वाइट हाउस में है साल दिवाली मनाई जाती है।

अमेरिकी संसद वाइट हाउस ( White House ) में सोमवार को दिवाली समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन , प्रथम महिला जिल बिडेन और अमेरिकी प्रशासन के कई भारतीय-अमेरिकियों की उपस्थिति देखी गई।

जो और जिल बिडेन ने की मेजबानी

दिवाली समारोह की मेजबानी करते हुए जो बिडेन ने कहा ,” हम आप सब की मेजबानी करके खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वाइट हाउस में इतने बड़े पैमाने पर यह पहला दिवाली समारोह है। हमारे पास इतिहास में पहले से कहीं अधिक एशियाई अमेरिकी हैं। हम आपको दिवाली के त्यौहार को अमेरिकी संस्कृति का आनंदमय हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। यूएस , भारत और दुनियाभर में रौशनी के पर्व को मनाने वाले एक अरब से अधिक हिंदुओं , सिखों , जैनियों और बौद्धों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। ”

Related Post

दीपावली की शुभकामनाएं

यूएस की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा , बिडेन प्रशासन दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों को दीया जलाने और बुराई पर अच्छाई , अज्ञान पर ज्ञान और अँधेरे पर प्रकाश की लड़ाई का जश्न मनाने के लिए शामिल करता है। ”

इस अवसर पर फर्स्ट लेडी जिल बिडेन ने अमेरिका में एशियाई अमेरिकी समुदाय की तारीफ की। जिल बिडेन ने कहा ,” प्यार, विश्वास और दृढ़ता के साथ मैं आभारी हूं कि आज इन दीयों ने आप सबको इस घर तक पहुंचाया। यह घर आप सभी का है। ”

जॉर्ज डब्ल्यू बुश

बता दें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल से ही वाइट हाउस में हर वर्ष दिवाली मनाई जाती है। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बिडेन और उनकी पत्नी डॉ जिल बिडेन ने दिवाली समारोह मनाने के लिए सभी अमेरिकी-भारतीयों को वाइट हाउस में आमंत्रित किया था।

Recent Posts

कंझावला केस: गांजा सप्लाई करती थी अंजलि की दोस्त निधि, 2020 में आगरा में हो चुकी है गिरफ्तार

Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More

3 hours ago

Khan Sir: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे खान सर ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो गए कपिल शर्मा

Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More

4 hours ago

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

7 hours ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

7 hours ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

21 hours ago