Rumeysa Gelgi और Jyoti Amge की पहली मुलाकात, Photos

Rumeysa Gelgi and Jyoti Amge: रूमेसा गेल्गी 215.16 सेंटीमीटर कद के साथ दुनिया की सबसे लंबी महिला हैं। ज्योति आम्गे 62.8 सेंटीमीटर कद के साथ विश्व की सबसे छोटी महिला हैं। दोनों का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

Rumeysa Gelgi और Jyoti Amge की पहली मुलाकात

दुनिया की सबसे लंबी महिला रूमेसा गेल्गी और सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे की लंदन में पहली बार मुलाकात हुई है। बुधवार को दोनों नई सेवॉय होटल में एक साथ चाय पी। इसके अलावा दोनों रिकॉर्ड होल्डर महिलाओं ने अपने पंसदीदा चीजों के बारे में बातें की।

Rumeysa Gelgi and Jyoti Amge
रूमेसा गेल्गी और ज्योति आम्गे

कौन हैं Rumeysa Gelgi और Jyoti Amge

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, रूमेसा गेल्गी 7 फीट 0.7  इंच के कद के साथ दुनिया की सबसे लंबी महिला हैं। जबकि ज्योति आम्गे 2 फीट 0.7 इंच के कद के साथ विश्व की सबसे छोटी महिला हैं। ज्योति अम्गे भारत के महाराष्ट्र के नागपुर जिला की हैं। जबकि रूमेसा गेल्गी टर्की की रहने वाली हैं।

जानें Rumeysa Gelgi के बारे में

रूमेसा गेल्गी विश्व की सबसे लंबी जीवित महिला हैं। 27 वर्षीय गेल्गी के हाथों की लंबाई 24.93 सेंटीमीटर है। जोकि एक रिकॉर्ड है। उनकी पीठ की लंबाई 59.90 सेंटीमीटर है। उनके कान का अकार 9.58 सेंटीमीटर है। तुर्की की रहने वाली गेल्गी को 2021 में दुनिया की सबसे लंबी महिला के रूप में पहचाना गया था।

मिलिए दुनिया के सबसे लंबे आदमी सुल्तान कोसेन और विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति अम्गे से, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

उनकी ऊंचाई वीवर सिंड्रोम ( Weaver Syndrome ) नामक अत्यंत दुर्लभ स्थिति के कारण बढ़ी है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, गेल्गी इस सिंड्रोम से पीड़ित होने वाली दुनिया की 27वीं व्यक्ति हैं।

Jyoti Amge के बारे में जानिए

ज्योति आम्गे का जन्म 16 दिसंबर 1993 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ। भारत के महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिला में जन्मी ज्योति अम्गे अपने छोटे कद के कारण मीडिया हस्ती हैं। आम्गे को  ‘एकॉन्ड्रोप्लासिया’ हड्डी विकार है। जिसकी वजह से उनकी हाइट नहीं बढ़ पाई। अपनी छोटी हाइट के कारण वह सोशल मीडिया पर बड़ी हस्ती बनी हुई हैं।

Alyse Ogletree ने 2600 लीटर ब्रैस्ट मिल्क दान कर बनाया रिकॉर्ड

ज्योति आम्गे ने अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला, अमेरिकन हॉरर स्टोरी: फ्रीक शो मा पेटिट की भूमिका निभाई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक वह सबसे छोटे कद की अभिनेत्री हैं। इसके अलावा ज्योति आम्गे इतालियन टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Tanvi The Great: कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी अनुपम खेर की फिल्म Jyoti Malhotra :ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार मौनी रॉय ने पूरी की 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग रोहित शर्मा विनेश फोगट मनिका बत्रा और थंगावेलु को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ऑक्सफैम के सीईओ अमिताभ बेहर की रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि अन्याय पूर्ण आर्थिक व्यवस्था से कैसे सबसे बड़े आर्थिक संकट के दौरान सबसे अमीर लोगों ने बहुत अधिक संपत्ति अर्जित की। जबकि करोड़ों लोगों को बेहद मुश्किल से गुजर बसर करना पड़ा। साइबर दोस्त Athiya Shetty Baby Bump: अथिया शेट्टी ने कराया मैटरनिटी फोटशूट