यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी हमले को लेकर दुनिया भर में लोगों से रैली निकालने की अपील की

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को एक महीना हो चुका है।  24 फरवरी 2022 को रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया था। दो देशों के बीच छिड़ी जंग का एक महीना पूरा होने से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दुनिया भर के नागरिकों से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में सड़कों पर उतरने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो जारी करते हुए दुनिया भारत के नागरिकों से अपील की है ।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा,” रूस का युद्ध केवल युक्रेन के खिलाफ युद्ध नहीं है। आजादी के खिलाफ युद्ध है। इसलिए मैं आपको जंग के खिलाफ खड़े होने के लिए कहता हूं । 24 मार्च से इसे शुरू करना है। रूसी आक्रमण के ठीक 1 महीने बाद सभी एक साथ युद्ध को रोकना चाहते हैं ।”

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के 1 महीने बाद गुरुवार से शुरू होने वाले वैश्विक विरोध का आह्वान करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा,” इस दिन से और इसके बाद अपना समर्थन दें। अपने दफ्तरों , अपने घरों , अपने स्कूलों और विश्वविद्यालयों से हमें समर्थन दें। शांति के नाम पर हमें समर्थन दें। यूक्रेन के समर्थन के लिए आजादी का समर्थन करने के लिए, जीवन का समर्थन करने के लिए यूक्रेन के प्रतीकों के साथ सामने आएं।”

https://twitter.com/igorsushko/status/1506819956968595457

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा,” अपने स्कूलों के मैदानों, अपनी सड़कों पर बाहर आए। रूस को कहे कि जीवन के मायने रखते हैं। स्वतंत्रता के मायने रखते हैं। शांति मायने रखती है, यूक्रेन मायने रखता है।”

आपको बता दें डीपीआर और एलपीआर की घोषणा के साथ 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। रूस ने कहा कि यूक्रेन के विशेष सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा, ये हमले आम नागरिकों पर नहीं होंगे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9035 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी