वर्धान पुरी स्टारर “ये साली आशिकी” फिल्म का ट्रेलर

Vardhan Puri: बॉलीवुड के मोगैंबो अमरीश पुरी के पोते वर्धान पुरी ये साली आशिकी फिल्म के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। वर्धान पुरी की पहली फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

रोमांस और रोमांच से भरपूर ये साली आशिकी फिल्म

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी ने अपने अभिनय से लोगों का खूब दिल जीता। उनके किरदार और डायलॉग को लोग आज भी बहुत पसंद करते है।

अब दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्धान पुरी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। हाल ही में वर्धान पुरी की फिल्म ये साली आशिकी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें उनका अभिनय काफी दमदार लग रहा है।

Vardhan Puri स्टारर “ये साली आशिकी” फिल्म का ट्रेलर

ये फिल्म रोमांस,रोमांच और सस्पेंस से भरपूर नजर आ रही है। इस फिल्म के ट्रेलर की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। दर्शक वर्धान पुरी की ये साली आशिक़ी फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से दबंग 3 फिल्म में सलमान खान और साईं मांजरेकर के रोमांस को लेकर पूछा गया सवाल ,मिला ये जवाब

‘ये साली आशिकी’ फिल्म में वर्धान पुरी साहिल का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जो अपने कॉलेज में एक लड़की को देखकर दीवाना हो जाता है।

आपको बता दें , वर्धान पुरी और शिवालिका ओबरॉय स्टारर ये साली आशिकी फिल्म को चिराग रूपारेल ने निर्देशन दिया है। इस फिल्म के निर्माता डॉक्टर जयंतीलाल गाड़ा हैं। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top