अनिल कपूर की माँ निर्मला का 90 साल की उम्र में हुआ निधन, जान्हवी सहित गम में डूबा पूरा कपूर परिवार 

Anil Kapoor Mother: अनिल कपूर की माँ निर्मला कपूर का निधन हो गया है। उन्होंने आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम साँस ली।

Anil Kapoor Mother: अनिल कपूर की माँ निर्मला का 90 साल की उम्र में हुआ निधन

हिंदी सिनेमा की कपूर फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल आज दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की माँ का निधन हो गया है। बता दे कि वे काफी समय से बीमार चल रही थी और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज शाम उनकी तबियत काफी बिगड़ गई और उन्होंने 90 साल की उम्र में  इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

निर्मला के निधन से पूरी कपूर फैमिली गम में डूब गई। हाल ही में जान्हवी कपूर को अपने पिता बोनी कपूर के घर जाते स्पॉट किया गया, इस दौरान उनके चेहरे पर दादी को खोने का गम साफ नजर आ रहा है। वहीं जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दुख की इस घड़ी में उनका साथ देने पहुंचे थे।

जान्हवी के अलावा खुशी कपूर, शनाया कपूर, और अंशुला कपूर सहित कंई अन्य को भी बोनी कपूर के घर जाते हुए स्पॉट किया गया।

Ulajh New Release Date : जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अब इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top