वरुण धवन के घर आई नन्ही परी, पत्नी नताशा दलाल ने दिया बेटी को जन्म, एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

वरुण धवन पापा बन चुके है। हाल ही में उनकी पत्नी नताशा दलाल ने एक बेटी  को जन्म दिया है। एक्टर ने अब एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पिता बन चुके है। उनकी  पत्नी नताशा दलाल ने कल यानि 3 जून को एक बेटी को जन्म दिया है। नन्ही परी के घर आने से पुरे धवन परिवार में खुशियों का माहौल है। बीती शाम वरुण के पिता डेविड धवन को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनके घर लक्ष्मी आई है। वहीं अब एक्टर ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

वरुण धवन बने बेटी के पिता

दरअसल हाल ही में वरुण धवन ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी है। इस वीडियो में एक्टर ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म कल यानि 3 जून 2024 को हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारी बेबी गर्ल इस दुनिया में आ चुकी है।माँ और बच्चे को दी गई सभी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे।”

सेलेब्स दे रहे बधाइयाँ

वरुण धवन के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाइयां दी है। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो।’ श्रद्धा कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो Babdu और नताशा।’ करीना कपूर ने लिखा, ‘भगवान आप सभी पर आशीर्वाद बनाए रखे, अद्भुत न्यूज़।’ अभिषेक बच्चन ने लिखा, ‘क्या अद्भुत खबर है, बधाई हो।’ इसके अलावा भी कियारा अडवाणी, मलाइका अरोड़ा, मौनी रॉय, बिपाशा बासु और मृणाल ठाकुर सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9271 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments