4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

सोनम कपूर ने शेयर किया बेटे का क्यूट वीडियो, दादा-दादी के साथ दौड़ लगाते दिखे नन्हे वायु आहूजा 

Vayu Ahuja: सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु आहूजा की कुछ प्यारे से वीडियो और तस्वीरें शेयर की है। इन वीडियो में वायु को अपने दादा-दादी के दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। वहीं हाल ही में सोनम ने अपने बेटे वायु आहूजा की कुछ क्यूट सी तस्वीरें और वीडियो साझा की है। इन तस्वीरों में वायु अपने ग्रैंडपेरेंट्स के खेलते नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने बताया कि उनके सास-ससुर खासकर वायु से मिलने ही मुंबई आए।

Vayu Ahuja: सोनम-आनंद ने शेयर किया बेटे का ये वीडियो

सामने आई तस्वीरों में वायु अपने दादा-दादी के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे है। इन तस्वीरों में वायु के ग्रैंडपैरेंट्स के साथ-साथ उनके पेरेंट्स आनंद आहूजा और सोनम कपूर भी नजर आ रहे है। एक वीडियो में सोनम के लाडले को अपने दादा का हाथ थामे वॉक करते देखा जा सकता है, जबकि एक अन्य वीडियो में वे अपनी दादी के पीछे भागते नजर आ रहे है। इन प्यारी सी तस्वीरों को साझा करते हुए आनदं आहूजा ने लिखा, ‘बाबा और दादी बेबी वायु के साथ दौड़ने के लिए शहर आते है। आई लव मुंबई।’

2018 में रचाई थी शादी

बता दे कि सोनम कपूर और आनदं आहूजा ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद 2018 को शादी रचाई थी। वहीं 20 अगस्त 2022 को दोनों एक बेटे वायु आहूजा के पेरेंट्स बने। सोनम और आनंद अक्सर अपने बेटे संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। हालाँकि उन्होंने अभी तक अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है।

सोनम कपूर ने अपनी छठी वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, पति आनंद आहूजा पर प्यार लुटाते नजर आई एक्ट्रेस 

यह भी पढ़े: Sonam Kapoor Birthday: अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखा शानदार नोट  

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *