Site icon www.4Pillar.news

सोनम कपूर ने शेयर किया बेटे का क्यूट वीडियो, दादा-दादी के साथ दौड़ लगाते दिखे नन्हे वायु आहूजा 

सोनम कपूर ने शेयर किया बेटे का क्यूट वीडियो, दादा-दादी के साथ दौड़ लगाते दिखे नन्हे वायु आहूजा

सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु आहूजा की कुछ प्यारे से वीडियो और तस्वीरें शेयर की है। इन वीडियो में वायु को अपने दादा-दादी के दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। वहीं हाल ही में सोनम ने अपने बेटे वायु आहूजा की कुछ क्यूट सी तस्वीरें और वीडियो साझा की है। इन तस्वीरों में वायु अपने ग्रैंडपेरेंट्स के खेलते नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने बताया कि उनके सास-ससुर खासकर वायु से मिलने ही मुंबई आए।

सोनम-आनंद ने शेयर किया बेटे का ये वीडियो

सामने आई तस्वीरों में वायु अपने दादा-दादी के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे है। इन तस्वीरों में वायु के ग्रैंडपैरेंट्स के साथ-साथ उनके पेरेंट्स आनंद आहूजा और सोनम कपूर भी नजर आ रहे है। एक वीडियो में सोनम के लाडले को अपने दादा का हाथ थामे वॉक करते देखा जा सकता है, जबकि एक अन्य वीडियो में वे अपनी दादी के पीछे भागते नजर आ रहे है। इन प्यारी सी तस्वीरों को साझा करते हुए आनदं आहूजा ने लिखा, ‘बाबा और दादी बेबी वायु के साथ दौड़ने के लिए शहर आते है। आई लव मुंबई।’

2018 में रचाई थी शादी

बता दे कि सोनम कपूर और आनदं आहूजा ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद 2018 को शादी रचाई थी। वहीं 20 अगस्त 2022 को दोनों एक बेटे वायु आहूजा के पेरेंट्स बने। सोनम और आनंद अक्सर अपने बेटे संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। हालाँकि उन्होंने अभी तक अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है।

यह भी पढ़े: Sonam Kapoor Birthday: अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखा शानदार नोट  

Exit mobile version