Site icon www.4Pillar.news

Video: स्विमिंग कर रहे अक्षय कुमार के पूल में जा गिरा ड्रैगनफ्लाई, फिर एक्टर ने किया कुछ ऐसा जिसे देख आप भी करेंगे तारीफ 

इस वीडियो के साथ एक्टर ने लोगों को जिंदगी जीना का एक नया तरीका सिखाया है। अक्षय कहते है थोड़ा धैर्य, थोड़ी होंसलाअफजाई और वह उड़ गया। क्या हमे भी जिंदगी में यही नहीं चाहिए- 'दिल में आशा, जीने की इच्छा और उड़ने के लिए पंख।'

इस वीडियो के साथ एक्टर ने लोगों को जिंदगी जीना का एक नया तरीका भी सिखाया है। अक्षय कहते है थोड़ा धैर्य, थोड़ी होंसलाअफजाई और वह उड़ गया। क्या हमे भी जिंदगी में यही नहीं चाहिए- ‘दिल में आशा, जीने की इच्छा और उड़ने के लिए पंख।’

बैक-टू-बैक कंई फ़िल्में करने वाले एक्टर अक्षय कुमार का शेड्यूल काफी बीजी रहता है। परन्तुं इतने बीजी शेड्यूल के बाद एक्टर को जब भी समय मिलता है तो वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ने का प्रयास करते है। अक्षय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है और अक्सर फैंस के लिए मजेदार और प्रेरणादायक वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते है।

अक्षय ने बचाई ड्रैगनफ्लाई की जान

अक्षय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर स्विमिंग कर रहे होते है कि तभी उनके पूल में एक ड्रैगनफ्लाई गिर जाती है। वीडियो में अक्षय उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश करते है। पहले तो वे उसे पूल से बाहर निकलते है और उसके बाद उसके पंखों को सुखाने की कोशिश करते है। अंत में उनकी कोशिश कामयाब होती है और वो ड्रैगनफ्लाई उड़ जाती है।

एक्टर ने दिखाया जिंदगी जीने का नया नजरिया

वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘यह नन्हा दोस्त आज सुबह स्विमिंग पूल में गिर गया और इसे मदद की जरुरत थी। थोड़ा सा धैर्य, थोड़ा सा चीयर अप… और वो उड़ गया। क्या हम सब को भी जिंदगी में इसकी जरुरत नहीं है- दिल में आशा, जीने की इच्छा और उड़ने के लिए पंख’ एक्टर का ये प्रेरणादायक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

अगर  इस वीडियो के कमेंट सेक्शन पर गौर की जाए तो अक्षय की वाइफ और राइटर ट्विंकल खन्ना ने भी उनकी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। ट्विंकल ने कमेंट करते हुए लिखा,’ आप मेरे लिए भी अक्सर ऐसा करते हो।’ इसके अलावा फैंस भी अक्षय की इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करे अक्षय की प्रोफेशनल लाइफ की तो इन दिनों वे अपनी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में अक्षय के साथ 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। मानुषी इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है।

Exit mobile version