Site icon www.4Pillar.news

Video: सबा आजाद का हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ऋतिक रोशन,फैमिली भी साथ आई नजर 

ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का एक लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। 

ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का एक लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है।

बी-टाउन के लवबर्ड्स में से एक ऋतिक रोशन और सबा आजाद सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते है। दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है। ऋतिक और सबा पिछले कुछ महीनो से एक दूसरे को डेट कर रहे है। हाल ही में दोनों का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है।

सबा आजाद और ऋतिक रोशन का ये स्पॉटेड वीडियो वायरल भयनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर की  फैमिली भी साथ नजर आ रही है। ऋतिक की माँ पिंकी रोशन और बेटे रेहान रोशन को भी वीडियो में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े: Video: ऋतिक रोशन को एक्स वाइफ सुजैन खान ने खास अंदाज में दी जन्म दिन की बधाई

बात करें लुक की तो इस दौरान दोनों कैज़ुअल लुक में नजर आ रहे है। ऋतिक ने ब्लैक टी-शर्ट,कार्गो पैन्ट्स के साथ ग्रे कलर जैकेट और कैप पहनी थी। वहीं सबा आजाद ने लाइट पर्पल ट्राउज़र, वाइट टी-शर्ट और खुले बालों के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया था। ऋतिक और सबा आजाद का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे है।

Exit mobile version