Site icon www.4Pillar.news

Video: जहान्वी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर की मस्ती, वीडियो देख भाई अर्जुन कपूर ने यूँ किया रिएक्ट 

जहान्वी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में जहान्वी अपनी गर्ल गैंग के साथ खूब एन्जॉय करती दिखाई दे रही है। 

जहान्वी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में जहान्वी अपनी गर्ल गैंग के साथ खूब एन्जॉय करती दिखाई दे रही है।

बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस में से एक जहान्वी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी जहान्वी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 14.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जहान्वी के फैन अक्सर उनके बारे में जानने की इच्छा रखते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

क्रिसमस पर की जमकर मस्ती

जहान्वी कपूर ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जहान्वी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो में जहान्वी ने हिमेश रेशमिया के गाने ‘कश्मीर जाउंगी’ को रीक्रिएट किया है। इस वीडियो में जहान्वी के दोस्त वैष्णव प्रवीन भी नजर आ रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते जहान्वी ने लिखा ‘मैरी क्रिसमस’ इस वीडियो को देख जहान्वी कपूर के भाई अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। अर्जुन ने  कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है कि वैष्णव प्रवीन को जल्द ही लांच किया जायेगा’

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

जहान्वी कपूर का ये वीडियो उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन में जहान्वी की तारीफ करते हुए ‘ब्यूटीफुल’ अमेजिंग जैसे कमेंट कर रहें हैं।

Exit mobile version