Site icon www.4Pillar.news

Video: करिश्मा तन्ना ने शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में मचाया धमाल, पुष्पा के गाने ‘ऊ बोलेगा’ पर किया जबरदरत डांस  

करिश्मा ने शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। पार्टी में नई नवेली दुल्हन करिश्मा तन्ना भी जमकर डांस  करती नजर आई।

करिश्मा ने शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। पार्टी में नई नवेली दुल्हन करिश्मा तन्ना भी जमकर डांस  करती नजर आई।

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बीते दिन यानि कि 5 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन वरुण संग शादी के बंधन में बंध चुकी है। करिश्मा और वरुण ने अपने परिवार वालों और खास मेहमानो की मौजूदगी में मुंबई में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। अब उनकी रिसेपशन पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस खूब डांस करती नजर आई।

पुष्पा फिल्म के गाने पर किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि तन्ना ने शिमरी गोल्डन कलर की शार्ट ड्रेस पहनी हुई है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस खूब एन्जॉय करतीं नजर आई। करिश्मा पुष्पा फिल्म के गाने ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊबोलेगा पर जबरदस्त डांस कर रही है। उनके आस-पास अन्य लोग भी डांस करते नजर आए। इस वीडियो को अभिनेत्री हरलीन सेठी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। अब करिश्मा के फैन पेज पर इसे देखा जा सकता है।

शेयर की शादी की वीडियो और तस्वीरें

करिश्मा तन्ना ने शादी के बाद अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है। वीडियो में अभिनेत्री कह रही है कि वे  बहुत एक्साइटेड़ है कि वरुण उन्हें दुल्हन बनी देखेंगे। वीडियो में उनकी शादी के खास पलों को देखा जा सकता है।

बात करें करिश्मा के शादी के जोड़े कि तो उन्होंने अपने स्पेशल दिन के लिए लाइट पिंक कलर का लहंगा चुना था। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी पहन रखी थी जो उनके लुक में और चार चाँद लगा रही थी।

Exit mobile version