बुर्ज खलीफा पर 83 की झलक देखकर रनवीर सिंह ख़ुशी से चिल्ला उठते हैं- वाह! क्या बात है। वहीं दीपिका पादुकोण का रिएक्शन भी देखने लायक होता है।
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कपल में से एक रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म ’83’ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दोनों ही सितारे इस फिल्म का जमकर प्रमोशन करने में जुटे हैं। हाल ही में दोनों फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दुबई गए थे।
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुर्ज खलीफा पर फिल्म 83 का मोंटाज दिखाया जा रहा है। इस दौरान वहां दीपिका और रणवीर भी मौजूद है। बुर्ज खलीफा पर अपनी फिल्म की झलक देखकर दोनों सितारे ख़ुशी से झूम उठते हैं। इसी दौरान रणवीर ख़ुशी से चिल्लाते भी हैं- वाह! क्या बात है,और दीपिका भी काफी खुश नजर आती हैं।
रनवीर और दीपिका की फिल्म 83 का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, विशेषकर क्रिकेट प्रेमी लोग। इस फिल्म में रनवीर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण उनकी वाइफ रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…