दीपिका पादुकोण की फेस्टिव स्माइल पर फ़िदा हुए रणवीर सिंह,कहा-बेबी,देखें फोटोज

दिवाली के अवसर पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ऐसी जबरदस्त स्माइल दी है जिसपर रणवीर सिंह फ़िदा हो गए। दीपिका की मुस्कान से रणवीर इतने इंप्रेस हुए कि खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

कल 4 नवंबर 2021 को गुरुवार के दिन पुरे भारत में दिवाली का पर्व मनाया गया। दीपोत्सव के अवसर पर बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और उत्साह दिखाया। दिवाली के अवसर पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी खास चमक दिखाई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सुंदर तस्वीरें साझा की हैं। दीपिका की फोटोज पर फैंस और सेलेब्स खूब कमेंट कर रहे हैं। पद्मावत अभिनेत्री की मुस्कान ही इतनी कातिल है कि पति रणवीर सिंह भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

देखें दीपिका पादुकोण की सुंदर फोटो

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली की शुभकामनांए देते हुए खुद तस्वीरें साझा की हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुंदर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” मेरी दुआ है कि यह प्रकाश वर्ष आपके जीवन में अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो। हैप्पी दिवाली। ” इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में पीकू अभिनेत्री सुंदर गुलाबी पारंपरिक पहनावे में बहुत खूबसूरत नजर आ रही है।

पति रणवीर सिंह ने किया कमेंट

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरों में दीपिका पादुकोण की तस्वीरों पर पति रणवीर कपूर इतने फ़िदा हुए कि खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। रणवीर कपूर ने दीपिका की फोटोज पर,बेबी ,बेबी, बेबी लिखकर अपना प्यार जताया।

वर्क फ्रंट

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, कबीर खान की स्पोर्ट्स फिल्म ’83’ में एक साथ नजर आने वाले है। यह खेल फिल्म टीम इंडिया द्वारा 1983 में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म 83 में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की  भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीँ ,दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे।

दीपिका के बारे बात करें तो एक्ट्रेस शाहरुख़ खान और जॉन अब्राहम के साथ पठान फिल्म में नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण पहली बार ऋतिक रोशन के साथ फाइटर फिल्म में नजर आएंगी। फाइटर फिल्म में अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आएँगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8971 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “दीपिका पादुकोण की फेस्टिव स्माइल पर फ़िदा हुए रणवीर सिंह,कहा-बेबी,देखें फोटोज

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री