शहनाज़ गिल शिल्पा शेट्टी के शो में नजर आने वाली है। शहनाज़ का शिल्पा के साथ एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। जिसमें उनको मेंटल और फिजिकल हेल्थ के बारे में बातें करते देखा जा सकता है।
शिल्पा शेट्टी जल्द ही अपना शो ‘शेप ऑफ़ यू’ (Shape Of You) लेकर आने वाली है। इस शो में शिल्पा सेलेब्रिटीज से उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ और फ़िटनेस को लेकर बातचीत करती नजर आएंगी। शिल्पा ने हाल ही में इस शो का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस शो में शिल्पा शेट्टी के साथ, जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह, शमिता शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, शहनाज गिल, ताहिरा कश्यप, गौरव तनेजा जैसे सेलेब्रिटीज नजर आने वाले है।
प्रोमो में सभी सेलेब्रिटीज शिल्पा शेट्टी के साथ वर्कआउट करते नजर आएँगे। इसके बाद सभी एक एक करके अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के बारे में बात करेंगे। प्रोमो में सबसे पहले जॉन अब्राहम फिटनेस के बारे में बात कर रहे है। जॉन बता रहे है कि फिटनेस 3 चीजों पर निर्भर करती है- अच्छी नींद,अच्छी एक्सरसाइज और अच्छा खाना। इसके बाद शमिता शेट्टी,जैकलीन और ताहिरा भी हेल्थ के बारे में बातचीत करते नजर आते है।
शिल्पा के इस शो में शहनाज़ गिल भी नजर आने वाली है। शहनाज़ नाचते हुए शो में एंट्री करती है। इस दौरान सना को कहते सुना जा सकता है कि अगर हम ठुमके ना लगाए तो वो फिगर किस काम की ? इसके अलावा शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में भी बातचीत करती नजर आ रही है। शहनाज कहती है कि सिद्धार्थ हमेशा मुझे हमेशा हँसते हुए देखना चाहता था।
शिल्पा के इस शो ‘Shape Of You’ का प्रोमो सामने आते ही शहनाज के फैंस काफी एक्सइटेड नजर आ रहे है। गौरतलब है कि हाल ही में शहनाज़ और शिल्पा शेट्टी के कुछ वीडियो सामने आए थे। जिनको सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…