छोटी बच्ची का डांस देखकर दंग रह गई नोरा फतेही, लगाया गले
Nora Fatehi video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची नोरा फतेही के सामने उनके मुश्किल डांस स्टेप्स करती नजर है। बच्ची के डांस से नोरा इतनी खुश हो जाती है कि ख़ुशी के मारे उन्हें गले लगा लेती है।
Nora Fatehi video: छोटी बच्ची का डांस देखकर दंग रह गई नोरा फतेही
नोरा फतेही बॉलीवुड की मशहूर डांसर में से एक है। नोरा मुश्किल से मुश्किल डांस स्टेप्स को भी इतनी आसानी से कर लेती है कि जिसके बारे में कोई और सोच भी नहीं सकता। इसलिए उन्हें बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। केवल यूथ ही नहीं बल्कि बच्चे भी नोरा फतेही के डांस के दीवाने है, जिसका सबूत आपको इस वीडियो में देखने को मिल जाएगा।
छोटी बच्ची का डांस देख हैरान रह गई नोरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा ऑडिटोरियम में बैठी हुई है। तभी एक छोटी बच्ची नोरा के सामने उनके पॉप्युलर सांग के हुक स्टेप्स बड़ी आसानी से करती नजर आ रही है। इतने मुश्किल डांस स्टेप्स ये बच्ची इतनी आसानी से कर लेती है कि यह सब देख नोरा हैरान रह जाती है।
नोरा का वीडियो
नोरा बच्ची से कहती है कि तुम स्टार हो, तुम्हे पता है कि ये बहुत सारे लोग ये स्टेप नहीं कर पाते। इसके बाद भी बच्ची का डांस जारी रहता है और वे नोरा को एक और स्टेप कर के दिखाती है। छोटी बच्ची के डांस से नोरा इतनी इंप्रेस होती है कि ख़ुशी से उन्हें गले लगा लेती है।
IIFA अवार्ड्स में पहुंची नोरा फतेही
दरअसल नोरा हाल ही में दुबई में आयोजित IIFA अवार्ड्स में पहुंची थी। वहीं नोरा की मुलाकात इस छोटी बच्ची से हुई। नोरा और उनकी लिटिल फैन का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।
ये भी पढ़ें: कंटेस्टेंट से जज बनने तक कुछ ऐसा रहा नोरा फ़तेहि का सफर, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई अपनी जर्नी की झलक