Site icon www.4Pillar.news

विद्युत जामवाल की Crakk और यामी गौतम स्टारर Article 370 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़

विद्युत जामवाल की Crakk और यामी गौतम स्टारर Article 370 ने बॉक्स ऑफिस पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड अभिनेता Vidyut Jammwal की Crakk और Yami Gautam स्टारर Article 370 शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। दोनों फिल्मों ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। हालांकि आदित्य धर के निर्देशन में बनी आर्टिकल 370 ने कमाई के मामले में क्रैक को पछाड़ दिया है। चलिए जानते हैं। 23 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई क्रैक और आर्टिकल 370 ने कितनी कमाई की है।

23 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों ने दस्तक दी। शुक्रवार को यामी गौतम की आर्टिकल 370 और विद्युत जामवाल स्टारर Crakk रिलीज हुई हैं। यामी गौतम की पोलिटिकल ड्रामा फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फिल्म के रिलीज से पहले आर्टिकल 370 की  तारीफ कर चुके हैं। वहीं क्रैक की बात करें तो एक बार फिर विद्युत जामवाल ने अपने एक्शन और स्टंट्स से दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं।

Article 370 Movie box office collection

क्रैक: जीतेगा तो जिएगा फिल्म की रिलीज से पहले काफी प्रमोशन की गई थी। फैंस फिल्म के रिलीज का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जोकि शुक्रवार के दिन खत्म हो गया। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आई। यामी गौतम के आर्टिकल 370 के साथ रिलीज हुई क्रैक फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार, क्रैक फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि ये आंकड़े शुरूआती हैं। इनमे कुछ बदलाव भी हो सकता है।

Crakk Movie collection

वहीं आदित्य धर के निर्देशन में बनी यामी गौतम की आर्टिकल 370 विद्युत जामवाल की क्रैक पर भारी पड़ी है। पोलिटिकल ड्रामा फिल्म ने रिलीज के दिन 5 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसके अलावा पहले से ही शाहिद कपूर और कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म चल रही है।

Yami Gautam: प्रेग्नेंट है बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, जल्द करेंगी अपने पहले बच्चे का स्वागत 

बता दें क्रैक एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। एक्शन फिल्म को युवा वर्ग काफी पसंद कर रहा है। आज वीकेंड पर क्रैक और आर्टिकल 370 की कमाई में उछाल आ सकता है।

Exit mobile version