चांद की सतह पर सुरक्षित है विक्रम लैंडर,भेजी थर्मल इमेज,जल्द ही इसरो के संपर्क में होगा

सात सितंबर को शनिवार के दिन चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर चांद से 2.1 की दूरी पर लैंड करने से पहले इसरो कंट्रोल सेंटर के संपर्क में नहीं रहा था। जिसकी वजह से इस मिशन को कुछ हद तक फेल माना लिया गया था। लेकिन इसरो चीफ ने आज जानकारी दी है कि विक्रम लैंडर ने थर्मल इमेज भेजी है।

के सिवन ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के चेयरमैन के सिवन ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया ,” हमने पाया कि Vikram Lander की चंद्रमा की सतह पर और कक्षीय ने लैंडर की एक थर्मल छवि पर क्लिक किया है। लेकिन अभी तक कोई संचार नहीं है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही इसका संचार किया जाएगा। ” इससे साफ जाहिर होता है कि अभी भी विक्रम लैंडर सही है और नष्ट नहीं हुआ है। हालांकि,अभी तक विक्रम लैंडर के साथ इसरो का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

 

आपको बता दें ,भारत के चंद्रयान 2 मिशन को उस समय गहरा झटका लगा था जब विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह से मात्र 2.1 किलोमीटर की दूरी पर सॉफ्ट लैंडिंग करने से पहले इसरो के जमीनी कंट्रोल स्टेशन के संपर्क से बाहर हो गया था। इस पर कई अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने विक्रम लैंडर के नष्ट होने की संभावना जताई थी। लेकिन अब विक्रम लैंडर द्वारा थर्मल इमेज भेजने पर एक बार फिर भारत वासियों और इसरो के वैज्ञानिकों में एक उम्मीद जगी है। इससे पहले इसरो चीफ के सिवन ने कहा था कि हम अगले 14 दिन तक विक्रम लैंडर से अंतरिक्ष में संपर्क करने की कोशिश करेंगे। 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top