Site icon 4PILLAR

अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना को नियुक्त किया गया दिल्ली का उपराज्यपाल

Vinay Saxena को नियुक्त किया गया दिल्ली का उपराज्यपाल

Vinay Saxena दिल्ली के 22 वे उपराज्यपाल बन गए हैं। विनय कुमार को दिल्ली का उपराज्यपाल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नियुक्त किया है। दिल्ली का नया उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को नियुक्त किया गया है।

Vinay Saxena को नियुक्त किया गया दिल्ली का उपराज्यपाल

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनिल बैजल के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और विनय कुमार को नया एलजी बनाया है। सक्सेना दिल्ली के 22 वे उपराज्यपाल बन गए हैं। बता दें, अनिल बैजल ने 18 मई 2022 को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर स्वागत किया

दिल्ली के नए उपराज्यपाल का सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर स्वागत किया है। उन्होंने कहा,” दिल्ली के उपराज्यपाल रहे श्री अनिल बैजल जी के साथ मिलकर दिल्ली में कई काम किए गए और कई समस्याओं को ठीक करने में कोशिश की गई। वह एक बेहद अच्छे इंसान हैं।भविष्य में के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।”

मंत्री मंडल की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा

विनय कुमार सक्सेना का दिल्ली का उप राज्यपाल नियुक्त होने पर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,” दिल्ली के नवनियुक्त राज्यपाल महोदय श्री विनय कुमार सक्सेना जी का दिल्ली की जनता की तरफ से मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। दिल्ली की बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्री मंडल की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा।”

विनय कुमार सक्सेना

23 मार्च 1958 को जन्मे विनय कुमार सक्सेना कानपुर यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने एनजीओ सेक्टर में भी काम किया है। 1984 में राजस्थान में जेपी ग्रुप को ज्वाइन किया और 11 साल तक काम किया। विनय कुमार सक्सेना इससे पहले खादी ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Exit mobile version