Karolina Protsenko ने बजाया Pushpa फिल्म का Oo Antava Mawa सॉन्ग

Karolina Protsenko Pushpa : The Rise फिल्म के सॉन्ग Oo Antava Mawa को जब कैरोलिना ने अमेरिका की सड़कों पर अपने वायलिन पर बजाया तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कैरोलिना ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

Karolina Protsenko ने बजाया Pushpa फिल्म का Oo Antava Mawa सॉन्ग

भारतीय तमिल फिल्म पुष्पा : द राइज के गाने को ऊ अंटावा को कैरोलिना प्रोटेसेन्को ने अमरीका की सड़कों पर बजाया। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

Oo Antava Mawa

पुष्पा फिल्म के गाने ऊ अंटावा जब रिलीज हुआ तो सिनेमाघरों में लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था। साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन और सामंथा प्रभु के साथ सभी दर्शक भी डांस करने लगे थे। इस फिल्म के गाने का वीडियो खूब वायरल होने लगा था। यहां तक की ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी पुष्पा फिल्म के गाने को रीक्रिएट कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला था।

अमेरिका में पुष्पा की धूम

अब पुष्पा फिल्म के गाने का जादू सबके सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इतना ही नहीं यह गाना अब अमेरिका में भी धूम मचा रहा है। अमेरिका की सड़कों पर बज रहा है और लोग इसको खूब देख रहे हैं। इस वीडियो को मशहूर यूट्यूबर कैरोलिना प्रोटेसेन्को ने अपने यूट्यूब पर अपलोड किया है। अमरीका की सड़कों पर अपने वायलिन से दुनिया भर के कई वायरल गानों को बजाने वाली कैरोलिना ने इस बार पुष्पा फिल्म के ऊ अंटावा को बजाया है। इस वीडियो को अभी तक 534442 बार देखा जा चुका है।

देखें वीडियो

कैरोलिना प्रोटेसेन्को एक फेमस युटयुबर है। जो वायलिन बजाती है और दुनिया भर के लोकप्रिय गानों की धुनों को दर्शकों के लिए लेकर आती है।

कौन है कैरोलिना ?

कैरोलिना का जन्म 3 अक्टूबर 2008 को यूक्रेन में हुआ था। उनके माता पिता गिटार और पियानो वादक है। 2015 में उनका परिवार अमेरिका के कैलिफोर्निया में सेटल हो गया। कैरोलिना के तीन यूट्यूब चैनल है और लाखों फैंस हैं। वह अपने म्यूजिक के शौक की वजह से दुनिया भर में जाना पहचाना नाम बन चुकी है। वह अपने टैलेंट के दम पर हर दिलों की धड़कन बन चुकी है। उनके यूट्यूब चैनल कैरोलिना प्रोटेसेन्को वायलिन चैनल पर 69 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *