Site icon 4PILLAR

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की क्रिकेट के बैट से की धुलाई

Bat: दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की क्रिकेट के बैट से की धुलाई

Bat:रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ’83’ में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभा रही है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जिसमें दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह को क्रिकेट के बल्ले पिटाई करती हुई नजर आ रही है। दीपिका और रणवीर सिंह के इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की क्रिकेट के Bat से की धुलाई

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म निर्देशक कबीर खान की आने वाली फिल्म ’83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों फिल्म की शूटिंग के वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं। उनका एक वीडियो फेसबुक पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण क्रिकेट के बैट से रणवीर सिंह की धुलाई करती नजर आ रही है। एक फेसबुक उपभोक्ता ने इस वीडियो को अपने पेज पर शेयर किया है। हालांकि दीपिका और रणवीर ने ये वीडियो मजाक मूड में बनाया है।

इस वीडियो में दीपिका पति रणवीर सिंह को बैट से मार रही है। रणवीर सिंह बैट की चोट लगने से उछलने का नाटक कर रहे हैं।

कबीर खान की फिल्म 83

आपको बता दें,रणवीर सिंह कबीर खान की फिल्म ’83’ में काम कर रहे हैं। यह फिल्म भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभा रही है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Exit mobile version