Premanand: विराट कोहली रिटायरमेंट के एक दिन बाद प्रेमानंद महराज से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ नजर आई।
Premanand:रिटायरमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट कोहली
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने बीते दिन टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। वहीं अब रिटायरमेंट के एक दिन बाद कोहली अपनी पत्नी और एक्टर्स अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेमानंद महराज से मुलाकात की और कंई सवाल भी पूछे। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कपल को महाराज की शरण में देखा जा सकता है।
प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का
सामने आए वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा जा सकता है। वहीं महाराज की शरण में पहुँचते ही सबसे पहले उन्होंने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया और फिर अपनी लाइफ से जुड़े कंई सवाल किए।
प्रेमानंद महराज विरूष्का से कहते है कि- वैभव बढ़ना ईश्वर की कृपा नहीं है, बल्कि ये पुण्य है। आपने देखा होगा कि गलत काम करने वालों को भी वैभव मिलता है, ये उनका पिछले जन्म का पुण्य है। इसलिए वैभव और यश को कृपा नहीं मानें। बल्कि भगवान की कृपा तब होती है जब अंदर का चिंतन बदलता है। जिससे आपके अनंत जन्मों के संस्कार भस्म होकर अगले जन्म उत्तम होगा।
अनुष्का शर्मा ने महाराज से पूछा ये सवाल
प्रेमानंद महराजा ने विराट और अनुष्का से कहा कि इसलिए आप भगवान का नाम जप करो और बिल्कुल भी चिंता न करो। वहीं इसके बाद अनुष्का पूछती है कि- बाबा क्या नाम जप करने से हो जाएगा। तभी महाराज कहते है कि हम पुरे विश्वाश से कहते है कि अगर आप राधा-राधा जपते हो तो इसी जन्म में भगवान की प्राप्ति हो जाएगी। दिन के कुछ समय बैठकर राधा-राधा लिखो और उन्ही का चिंतन करो।
यहां देखिए वीडियो
विराट अनुष्का कंई बार कर चुके है प्रेमानंद महाराज के दर्शन
बता दे कि ये पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे हो। इससे पहले वे साल 2023 में और इसी साल की शुरुवात में भी वे अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज विराट और अनुष्का करीब 2 घंटे तक आश्रम में रहे और उन्होंने काफी देर तक प्रेमानंद महाराज से बातचीत की।