Categories: Cricket

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बने पेरेंट्स, बेटे का नाम रखा अकाय

Second Time: क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेबी बॉय को जन्म दिया है कपल ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इस बात की जानकारी विरूष्का ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। अभिनेति ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने प्रेग्नेन्सी को छुपा कर रखा था। हालांकि, कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की जानकारी थी लेकिन बाद में उन्होंने अपना ब्यान बदल दिया था। दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरफ से कोई आधिकारिक ब्यान नहीं दिया गया था। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटा पैदा होने की खुशखबरी दी है। गुड न्यूज़ मिलने के बाद विरूष्का को फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक बधाइयां दे रहे हैं।

Second Time: विरूष्का बने पेरेंट्स

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटा पैदा होने की खुशखबरी दी है। विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा,” हम बेहद प्यार के साथ ये खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेटे और वामिका के छोटे भाई का जन्म हुआ है। हम आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की अपेक्षा करते हैं। इस समय हम आपसे प्राइवेसी रखने का आग्रह करते हैं। ”

Related Post

पेरेंट्स बनने पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को खूब बधाइयां मिल रही हैं। रणवीर सिंह, हुमा कुरैशी, मोनी राय और रकुल प्रीत सिंह सहित बड़े सेलेब्रिटीज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच

Second Time: कुछ दिन पहले विराट कोहली निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। इसी बीच खबरें आने लगी थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा माता-पिता बनने वाले हैं.यह भी कहा गया था कि अनुष्का शर्मा के बच्चे की डिलीवरी इंग्लैंड में होगी। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया कि अनुष्का शर्मा ने बेटे को भारत या इंग्लैंड में जन्म दिया है।

अकाय का मतलब क्या है ?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम अकाय रखा गया है। यह एक तुर्की शब्द है। तुर्की भाषा में अकाय का मतलब चमकत हुआ चांद है। वहीं, हिंदी भाषा में अकाय का मतलब शरीर विहीन है। फिलीपींस की भाषा में ‘मार्गदर्शन’ है। वहीं, विराट का मतलब विशाल होता है। अनुष्का दुर्गा देवी का नाम। वामिका का मतलब भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप है।

विरूष्का की शादी

बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। इस शादी में विरूष्का के नजदीकी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद यानि 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम वामिका रखा गया।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Share
Published by
pillar

Recent Posts

Aamir Khan Girlfriend: अपनी नयी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, देखें वीडियो

Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More

8 hours ago

तालिबान ने भारत-पाक युद्ध की फोटो शेयर कर पाकिस्तान को दी धमकी,कहा-हमला किया तो 1971 जैसा होगा हाल

Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More

9 hours ago

अक्षय कुमार ने वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान

Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More

10 hours ago

शाहरुख़ खान ने आलिया भट्ट को दिया नया नाम, बोले-‘अब से मैं तुम्हे….

Little Amma: आलिया भट्ट ने एक ट्वीट करते हुए शाहरुख़ से कहा कि 25 जनवरी… Read More

11 hours ago

अभिनय के अलावा इन बिजनेस से करोड़ों कमाती है दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Businesses:  दीपिका पादुकोण को बतौर अभिनेत्री सभी जानते हैं। एक्टिंग के अलावा भी… Read More

11 hours ago

ICC रैंकिंग में हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और दीपक हुड्डा ने लगाई छलांग

ICC rankings: ICC की टी 20 रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान… Read More

12 hours ago